Alia Bhatt ने खूबसूरती के मामले में रेखा को भी छोड़ा पीछे, एक्ट्रेस ने शेयर की उमराव जान की स्क्रीनिंग की तस्वीरें

Alia Bhatt ने खूबसूरती के मामले में रेखा को भी छोड़ा पीछे, एक्ट्रेस ने शेयर की उमराव जान की स्क्रीनिंग की तस्वीरें

Alia Bhatt Shares Photos: आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फैशन के लिए भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। फिर चाहे उनका दोस्त की शादी वाला लुक हो या फिर किसी इवेंट् का ही लुक क्यों न हो। आलिया (Alia Bhatt) का फैशन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 26 जून को एक्ट्रेस उमराव जान की स्क्रीनिंग (umrao jaan screening) में शामिल हुई। जहां उन्हें देख लोग दीवाना ही हो गए। अब आलिया भट्ट ने भी कुछ फोटोज और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

उमराव जान हुई दोबारा रिलीज

रेखा की फिल्म उमराव जान को 27 जून को दोबारा रिलीज किया गया। फिल्म की री-रिलीज से पहले एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें आलिया भट्ट, फातिमा सना शेख, तब्बू समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। इवेंट में आलिया ने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया।

पिंक साड़ी में आलिया

इस मौके पर आलिया भट्ट पिंक साड़ी में नजर आई। बता दें, इस खास मौके पर आलिया ने रेखा का लुक ही रीक्रिएट किया था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।

रेखा और आलिया एक साथ

इस तस्वीर में आलिया रेखा संग पोज देती नजर आ रही हैं। रेखा से ज्यादा लोगों का ध्यान आलिया पर जा रहा है। आलिया ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-एक लिविंग लेजेंड के लिए… आपके जैसा कोई दूसरा कभी नहीं था, है और न ही कभी होगा, रेमा।

आलिया की सादगी और एलिगेंस 

एक्ट्रेस की साड़ी और स्टाइल ने फैंस का ध्यान खींचा। तस्वीरों में आलिया की सादगी और एलिगेंस साफ झलक रही थी।  वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया आखिरी बार फिल्म जिगरा में नजर आईं थीं। अब वो जल्द ही संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में भी नजर आने वाली हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

war 2: ऋतिक-कियारा का दिखा एक्शन मोड, नए पोस्टर में वॉर 2 की रिलीज डेट का एलान

war 2: ऋतिक-कियारा का दिखा एक्शन मोड, नए पोस्टर में वॉर 2 की रिलीज डेट का एलान

War 2 Poster: यशराज फिल्म्स (YRF) की स्पाई यूनिवर्स की फेमस फिल्म ‘वॉर 2’ के नए पोस्टर 26 जून 2025 को रिलीज किए गए हैं, जिसने फैंस के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसे वैश्विक स्तर पर IMAX फॉर्मेट में प्रदर्शित किया जाएगा। पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है और दर्शकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

ऋतिक रोशन का पोस्टर

यशराज फिल्म्स ने ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, और कियारा आडवाणी के नए IMAX पोस्टर रिलीज किए हैं। ये पोस्टर फिल्म की भव्यता और एक्शन से भरपूर माहौल को दर्शाते हैं। ऋतिक रोशन के पोस्टर में उनके चेहरे का क्लोज-अप दिखाया गया है, जिसमें वे हाथ में चाकू लिए कैमरे की ओर ध्यान से देखते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

जूनियर एनटीआर का पोस्टर 

वॉर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जूनियर एनटीआर अपने हाथ में दो बंदूकों से गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर अपना पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘शर्त लगा लो कि तुमने ऐसा वॉर कभी नहीं देखा होगा। जूनियर एनटीआर का किरदार एक नकारात्मक भूमिका में नजर आएगा और उनके पोस्टर में उनकी तीव्रता और रहस्यमयी अंदाज को हाइलाइट किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा आडवाणी का पोस्टर 

कियारा आडवाणी के पोस्टर ने भी ध्यान खींचा है, जिसमें वह एक मजबूत और आकर्षक किरदार में दिख रही हैं।  कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा का बिकिनी लुक भी चर्चा में है, जिस पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के एक विवादास्पद कमेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचाई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

जानें कब रिलीज होगी वॉर 2 

ये फिल्म 50 दिन बाद रिलीज होगी यानी 14 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज हो रही है। ‘वॉर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जूनियर एनटीआर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
Malaika Arora ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड Arjun Kapoor का बर्थडे बनाया खास, जानें ऐसा क्या कर दिया

Malaika Arora ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड Arjun Kapoor का बर्थडे बनाया खास, जानें ऐसा क्या कर दिया

Malaika Arora Birthday Wish For Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही है। एक्ट्रेस करीना कपूर ने अर्जुन को विश किया है लेकिन सबसे खास बात है कि अर्जुन को उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी विश किया है। बता दें, इस कपल का साल 2024 में ब्रेकअप हो गया था और ब्रेकअप के बाद पहली बार मलाइका ने उन्हें विश किया है। जो काफी चर्चा में है।

मलाइका अरोड़ा ने किया विश

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अर्जुन की एक मजेदार क्लिप शेयर की, जिसमें एक्टर मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। साथ में उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अर्जुन।’ बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर दोनों के एक होने की चर्चा फिर से जोरो से हो रही है। कहा जा रहा है कि ये दोनों फिर से डेट कर रहे हैं, लेकिन इस बार दुनिया से छुपकर कर रहे हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो अर्जुन और मलाइका ही जानते हैं।

2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था

मलाइका और अर्जुन ने 2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और तब से दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते थे और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते थे। हालांकि, 2024 में उनकी राहें अलग हो गईं। अर्जुन ने एक इवेंट में खुद को सिंगल बताकर ब्रेकअप की पुष्टि की थी। ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा। उदाहरण के लिए, सितंबर 2024 में मलाइका के पिता अनिल मेहता के निधन के दौरान अर्जुन उनके साथ खड़े रहे और उन्हें सपोर्ट किया।

 

 

 

Ankita Lokhande ने ‘लाफ्टर शेफ 2’ पर सुनाई गुड न्यूज, कृष्णा अभिषेक बोले- ‘घर आ रहा लल्ला…’

Ankita Lokhande ने ‘लाफ्टर शेफ 2’ पर सुनाई गुड न्यूज, कृष्णा अभिषेक बोले- ‘घर आ रहा लल्ला…’

Ankita Lokhande Pregnancy:  अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Ankita Lokhande And Vicky Jain) इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ 2’ (Laughter Chef 2) में नजर आ रही है। बिग बॉस के बाद अब दर्शक इस जोड़ी को ‘लाफ्टर शेफ 2’ में भी काफी पसंद कर रहे हैं। अब शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता ने प्रेग्नेंसी का जिक्र किया, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं।

क्या प्रेग्नेंट हैं अंकिता 

‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के मेकर्स ने हालि ही में शो का एक प्रोमो शेयर किया, जिसमें अंकिता खुद ये ऐलान करती हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस खबर के बाद इस कपल के फैंस खुश हैं। हालांकि, उन्होंने ये बात मजाक में बोली या सच, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

यह सब तब शुरू हुआ जब कृष्णा अभिषेक ने अंकिता लोखंडे के हाथ से एक मसाला छीना। इसके बाद अंकिता, कृष्णा के पीछे भागीं और प्रेगनेंसी का एलान किया। इस बयान ने शो में मौजूद कृष्णा अभिषेक और करण कुंद्रा को हैरान कर दिया। कृष्णा ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए गाना गाया, “आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है,” जिससे माहौल हल्का-फुल्का हो गया।

फैंस की प्रतिक्रिया

अंकिता और विक्की की जोड़ी को टीवी दर्शक खूब पसंद करते हैं। उनकी नोंक-झोंक और केमिस्ट्री ‘स्मार्ट जोड़ी’, ‘बिग बॉस 17’, और अब ‘लाफ्टर शेफ 2’ में चर्चा में रही है। फैंस लंबे समय से उनकी ओर से “गुड न्यूज” की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन बार-बार अफवाहों और मजाक के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि अंकिता वास्तव में प्रेग्नेंट हैं या नहीं।

‘मैं उसे खोने के बहुत करीब थी…’, Priyanka Chopra ने जब सुनाया बेटी मालती मैरी का वो किस्सा

‘मैं उसे खोने के बहुत करीब थी…’, Priyanka Chopra ने जब सुनाया बेटी मालती मैरी का वो किस्सा

Priyanka Chopra Daughter Malti:  बॉलीवुड से हॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर चर्चा में है, जिसका वह जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बी खुलासा किया है। उन्होंने एक बार फिर अपनी लाडली बेटी मालती मैरी को लेकर बात कही है। सभी जानते है कि प्रियंका ने निक जोनस से शादी से साल 2018 में शादी की थी और 15 जनवरी 2022 को वो सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी की मां बनी थी। जन्म हुआ था।

‘मालती ने क्रू से भाषा सीखी’

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ‘ई! न्यूज’ संग बातचीत में बताया कि 3 साल की मालती पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे साथ थी। हम प्रोवेंस में लोकेशन पर थे और जब वह सेट पर थी तो वो और उसकी दादी इस बेकरी में क्रोइसैन लेने जाती थीं और उन्हें घर ले आती थीं। जब हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उसने सबसे शानदार समय बिताया।’ मालती (Malti) ने क्रू से भाषा भी सीखी। प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘उसे सेट बहुत पसंद आया। उसने कलाकारों की तरह ही क्राफ्ट सर्विसेज को ‘क्राफ्टी’ कहा। यह बहुत प्यारा था।’

‘खुद को डिज्नी प्रिंसेस मानती है मालती’

इस अलावा ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ पर प्रियंका ने बताया कि मालती खुद को डिज्नी प्रिंसेस के रूप में कैसे देखती हैं। उन्होंने कहा, ‘वो खुद को मालती मैरी मोआना चोपड़ा जोनास के रूप में पेश करती है। वो जोर देकर कहती है कि वो मोआना है। वो जोर देकर कहती है कि ये उसका नाम है, जैसे स्कूल में उसका ऑफिशियल नाम है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ‘एड्रेनालाईन जंकी’ और एक ‘गर्लिश गर्ल’ दोनों है।

priyanka chopra

priyanka chopra

इसके अलावा प्रियंका ने एली के साथ पिछले इंटरव्यू में मालती के जन्म के बाद के नाजुक शुरुआती दिनों को याद किया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं उसे इतनी बार खोने के इतने करीब थी कि वो किसी भी चीज से बच सकती है और मैं बस उसे खुश देखना चाहती हूं। मुझे ये भी नहीं पता कि मैं उसे कैसे अनुशासित कर पाऊंगी क्योंकि मेरे अंदर यह सब नहीं है।’

फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’

हेड्स ऑफ स्टेट एक आगामी अमेरिकी एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन इल्या नाइशुलर ने किया है। यह फिल्म 2 जूलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका और जॉन सीना के अलावा इदरीस एल्बा, जैक क्वैड, पैडी कॉन्सिडाइन, स्टीफन रूट और कार्ला गुगिनो मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी दो विश्व नेताओं पर आधारित है, जिन्हें एक क्रूर विदेशी विरोधी का निशाना बनने के बाद वैश्विक साजिश को विफल करने के लिए अपनी प्रतिद्वंद्विता को अलग रखना चाहिए।