by aditi | Jul 2, 2025 | बॉलीवुड
Anshula Kapoor On Boney Kapoor Second Marriage: बॉलीवुड का कपूर परिवार हमेशा सुर्खियों में रहा है। इस परिवार से कई शानदार एक्ट्रेस और डायरेक्टर हिंदी सिनेमा को मिला है। फिर चाहे वो अनिल कपूर हो, बोनी कपूर हो या फिर सोनम कपूर ही क्यों न हो। इस परिवार की हर जनरेशन में एक शानदार सितारा फिल्मी दुनिया को मिला है। इतना ही नहीं इस परिवार की बहू भी बेहद फेमस रही, जिनका नाम था श्रीदेवी।
बोनी कपूर और श्रीदेवी की पॉपुलर जोड़ी काफी फेमस हुई। सभी जानते है कि बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। वह पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। मोना शौरी और अर्जुन-अंशुला को छोड़कर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ घर बसाया था। ऐसे में अब अंशुल पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी की दूसरी शादी के बारे में बात की है।
बचपन में गुजरीं मुश्किल
अंशुला ने नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा- ‘स्कूल में वापस जाने पर, निश्चित रूप से चीजें बदल गईं। आपको ये ध्यान में रखना होगा कि हमारे माता-पिता 1990 के दशक में अलग हो गए थे। हमारे ट्रेडिशन में एक शादी, एकफैमिली, जीवन भर चलने की बात करते हैं। तलाक अनसुना था और बहुत ही असामान्य था। मुंबई जैसे शहर में भी सेपरेशन और भी असामान्य था। जब हमारे माता-पिता अलग हुए, तो लोगों को यह समझने में थोड़ा समय लगा कि किसी के कैरेक्टर में कुछ भी गलत नहीं है। लोगों के दिमाग में यह बात घुसना बहुत मुश्किल हो गया।

अंशुला ने आगे कहा- ‘मैं फर्स्ट क्लास में थी और हुआ ये कि कुछ फैमिली थीं जो नहीं चाहती थीं कि वो हमारी लाइफ से जुड़ें। वो नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे हमारे घर पर आए। 90 के दशक में आप स्कूल के बाद किसी बच्चे के घर जाते थे, है न? मुझे याद है कि मेरे क्लासमेट के व्यवहार में और उनके परिवारों के व्यवहार में मेरे लिए बहुत बड़ा बदलाव आया था। स्कूल में रहना बहुत ही इमोशनल और उलझन भरा समय था।
यह बहुत पब्लिक हो गया
आगे अर्जुन कपूर की बहन ने कहा कि, ‘पापा ने जिस साथी को चुना दुर्भाग्य से या सौभाग्य से यह बहुत पब्लिक हो गया, क्योंकि वो दोनों ही पब्लिक फिगर थे। अगर वे इतने पब्लिक नहीं होते, तो हमारे लिए इससे निपटना आसान होता।
by aditi | Jun 28, 2025 | बॉलीवुड
Shefali Jariwala Marriage: शेफाली जरीवाला, जिन्हें “कांटा लगा गर्ल” के नाम से जाना जाता था, एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल थीं, जिन्होंने 2002 में म्यूजिक वीडियो “कांटा लगा” से रातों-रात प्रसिद्धि हासिल की थी। बीती रात शेफाली (Shefali Jariwala) की मौत हो गई। वह 42 साल की थीं और दिल का दौरा पड़ने से उनका 28 जून की रात में निधन हो गया। हर कोई उन्हें भावभीनि श्रदांजलि दे रहा है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही है। बता दें, एक्ट्रेस ने दो शादियां की थी। आइए जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में।
पारस के शो में बीमारी को लेकर किया था खुलासा
शेफाली (Shefali Jariwala) ने पारस के पॉडकास्ट में अपनी बीमारी को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि, 15 साल की उम्र से उन्हें मिर्गी (एपिलेप्सी) की समस्या थी, जिसने उनके स्कूल और सामाजिक जीवन को प्रभावित किया। उन्होंने इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए सख्त जीवनशैली अपनाई, जिसमें ठंडी चीजों और ड्रिंक्स से परहेज करना शामिल था। नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार के जरिए उन्होंने इस बीमारी पर काफी हद तक काबू पा लिया था।
शेफाली ने पहली शादी किसे हुई थी
शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की पहली शादी संगीतकार हरमीत सिंह से हुई थी। इस कपल ने साल 2004 में फेरे लिए थे। धूमधाम से इनका विवाह हुआ लेकिन 2009 में ये अलग हो गए। एक्ट्रेस ने अपने पूर्व पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। कहा था कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। एक्ट्रेस ने हरमीत के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी। तलाक के एक साल बाद, 2010 में हरमीत ने सुनैना सिंह से शादी कर ली।

दूसरी शादी और पराग त्यागी के साथ जीवन
तलाक के बाद शेफाली की मुलाकात अभिनेता पराग त्यागी (Parag Tyagi) से हुई। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और 2014 में शादी कर ली। शेफाली और पराग की जोड़ी को एक मजबूत और खुशहाल रिश्ते के लिए जाना जाता था। दोनों ने “नच बलिए” जैसे रियलिटी शोज में साथ हिस्सा लिया। जहां उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शेफाली ने कई इंटरव्यू में पराग के सपोर्टिव नेचर की तारीफ की थी। शेफाली और पराग अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और पल साझा करते थे।

by aditi | Jun 28, 2025 | ट्रेंडिंग
Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस का 27 जून 2025 की रात 42 निधन हो गया। इस खबर ने सभी को हौरान कर दिया है। फिल्म-टीवी इंटस्ट्री से लेकर आम जनता को यकीन नहीं हो रहा है कि मॉडल शेफाली जरीवाला (Model Shefali Jariwala) अब इस दुनिया में नहीं रही। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर सभी का एक ही सवाल है कि आखिर कैसे हुई एक्ट्रेस की मौत।
कैसे हुई शेफाली जरीवाला की मौत
सोशल मीडिया पर कई तरह की खबर सामने आ रही है, जिसमें से यह कहा जा रहा है कि उनकी मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) (Cardiac Arrest) बताया है। हालांकि, कूपर अस्पताल के सहायक चिकित्सा अधिकारी (एएमओ) ने कहा कि शेफाली का शव किसी अन्य अस्पताल से लाया गया था, इसलिए मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पोस्टमार्टम प्रक्रिया 28 जून 2025 की सुबह 11 बजे शुरू हो चुकी थी।

सीने में हुआ तेज दर्द
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली जरीवाला को 27 जून 2025 की रात करीब 11 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उनके पति, अभिनेता पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें तुरंत मुंबई के अंधेरी स्थित बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ सूत्रों के अनुसार, शेफाली की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में हो चुकी थी। इसके बाद उनका शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया।
पुलिस और फॉरेंसिक जांच
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पुलिस ने जो स्टेटमेंट दिया है, उसमें वह बता रहे हैं, ‘शेफाली जरीवाला का शव अंधेरी इलाके में उनके घर पर मिला था। मुंबई पुलिस को इसकी सूचना रात 1 बजे मिली। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण अभी साफ नहीं है।’ शुरुआती रिपोर्ट में आया है कि शेफाली की मौत कार्डियक अटैक के चलते हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के पीछे की वजह साफ होगी। अभी तक परिवार की तरफ से कार्डियक अटैक से ही मौत बताई गई है, लेकिन मुंबई पुलिस अपनी प्राथमिक जांच कर रही है।
by aditi | Jun 27, 2025 | लाइफस्टाइल
Health Tips for Rath Yatra: हर साल की तरह इस साल भी रथयात्रा (Rath Yatra 2025) 27 जून 2025 से शुरू हुई। जो ओडिशा के पुरी में मनाई जाने वाली रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ को समर्पित है। रथ यात्रा (Rath Yatra) में एक भव्य जुलूस शामिल होता है, जिसके दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा को जटिल रूप से सजाए गए लकड़ी के रथों पर ले जाया जाता है। लाखों लोग दूर-दूर से भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए जुटते हैं। इस आस्था के सैलाब में शरीर को नजर अंदाज करना भारी पड़ सकता है। अगर आप भी इस पावन यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर न सिर्फ अपने अनुभव को सुखद बना सकते हैं, बल्कि अपनी सेहत का भी बेहतर ख्याल रख सकते हैं।
हाइड्रेशन बनाए रखें
गर्मी और भीड़ के कारण पसीना अधिक आता है। पर्याप्त पानी, नारियल पानी या नींबू पानी पीएं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए बोतल साथ रखें।
हल्का भोजन करें
तला-भुना या भारी भोजन से बचें। फल, सलाद, और हल्के नाश्ते जैसे मुरमुरा या भुने चने खाएं। खराब भोजन से बचने के लिए घर का बना खाना प्राथमिकता दें।
कैसे पहने इस मौके पर कपड़े
हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें जो गर्मी में आराम दें। टोपी, छाता या सनस्क्रीन का उपयोग धूप से बचने के लिए करें।
जूते और मास्क
इस खास मौके पर आरामदायक जूते पहनें, क्योंकि लंबे समय तक चलना पड़ सकता है। भीड़ में मास्क पहनें ताकि धूल या संक्रामक रोगों से बचा जा सके।
स्वास्थ्य समस्याओं का ध्यान
यदि आपको कोई पुरानी बीमारी (जैसे डायबिटीज, हाइपरटेंशन) है, तो दवाइयां साथ रखें। आपातकालीन स्थिति के लिए नजदीकी मेडिकल सेंटर की जानकारी रखें।
भीड़ से सावधानी
भीड़ में धक्का-मुक्की से बचें। अपने कीमती सामान का ध्यान रखें और बच्चों या बुजुर्गों को पास रखें।
आराम और नींद
उत्सव की तैयारी में नींद पूरी करें। थकान से बचने के लिए बीच-बीच में विश्राम लें।
हाइजीन का ध्यान
सैनिटाइजर और टिश्यू साथ रखें। बार-बार हाथ धोएं, खासकर खाने से पहले।
by aditi | Jun 27, 2025 | बॉलीवुड
Neeru Bajwa Unfollows Hania Aamir: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री नीरू बाजवा ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ (Sardar Ji 3) को लेकर चर्चा में है। इस मूवी की चर्चा जब से हो रही है तब से ट्रेलर रिलीज हुआ है। एक तरह जहां लोगों को ट्रेलर अच्छा लगा तो वहीं दूसरी तरफ लोगों के अंदर काफी गुस्सा भी है, जिसका कारण है पाकिस्तान की हीरोइन हानिया आमिर का होना। ऐसे में दिलजीत से लेकर नीरू बाजवा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई पंजाबी सेलेब्स इन सितारों के खिलाफ भी होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में नीरू बाजवा ने फिल्म से जुड़े सभी इंस्टाग्राम पोस्ट हटाकर सुर्खियां बटोरी हैं।
क्यों उठाया नीरू ने ये कदम
हर कोई हानिया आमिर का विरोध कर रहा है। नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) ने पहले ‘सरदार जी 3’ के पोस्टर और टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे, लेकिन अब उनके हैंडल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इससे यह साबित होता है कि अभिनेता ने फिल्म की ओवरसीज रिलीज से ठीक एक दिन पहले फिल्म से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे।
नीरू ने हानिया को किया अनफॉलो
‘रेडिट’ पोस्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस ने हानिया आमिर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। यह कदम उन्होंने फिल्म के विदेशों में रिलीज होने से ठीक पहले उठाया, जिसके चलते सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि नीरू पहले हानिया को फॉलो करती थीं या नहीं, और कुछ समाचार स्रोतों ने इस दावे की पुष्टि नहीं की।

हॉरर-कॉमेडी है ‘सरदार जी 3’
अमर हुंदल की डायरेक्टेड ‘सरदार जी 3’ एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें दिलजीत दोसांझ और हनिया आमिर के किरदार भूत-प्रेत के शिकार हुए हैं। फिल्म में नीरू बाजवा भी अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म 27 जून को विदेशों में रिलीज किया जाएगा, लेकिन भारत में इसे रिलीज नहीं किया जाएगा।