Deepika Padukone को लेकर ये क्या बोल गई Genelia Dsouza, हो गई वायरल

Deepika Padukone को लेकर ये क्या बोल गई Genelia Dsouza, हो गई वायरल

Genelia Dsouza On Deepika Padukone:  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर बीते दिनों खबर थी कि उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट बाहर कर दिया है। इसके पीछे का कारण एक्ट्रेस की शिफ्ट टाइमिंग को  बताया गया। दीपिका चाह रही थी कि वह 8 घंटे ही काम करें, लेकिन डायरेक्टर को मंजूर नहीं था। अब इस पर एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान काम के घंटों को लेकर बात की है और कहा है कि वे दिन में 10 घंटे काम कर रही हैं। उनका ये रिएक्शन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड के चलते संदीप रेड्डी वांगा की स्प्रिट से निकाले जाने के बाद आया है।

 घंटों काम को लेकर क्या बोलीं जेनेलिया डिसूजा?

जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) ने हाल ही में जूम से बात करते हुए कहा कि, काम करते समय, फिल्म के निर्देशक ने शूटिंग को 12 घंटे तक बढ़ा दिया है, जो उन्हें “ठीक” लगता है. उन्होंने कहा, “यह कठिन है लेकिन इम्पॉसिबल नहीं है। मैं दिन में 10 घंटे काम करती हूं और ऐसे दिन भी आते हैं जब निर्देशक इसे 11 या 12 घंटे तक बढ़ाने के लिए कहते हैं, मुझे लगता है कि यह ठीक है लेकिन हमें उन एडजस्टमेंट को करने के लिए समय चाहिए। जब ​​आपके पास एक या दो दिन होते हैं, जब आपको ज़्यादा काम करना पड़ता है, तो यह एक समझ और एक प्रक्रिया है जिसे करने की ज़रूरत होती है।

 

 

दीपिका पादुकोण की क्या डिमांड थी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने 8 घंटे की शिफ्ट, फिल्म के मुनाफे में हिस्सा और तेलुगु में अपने डायलॉग्स न बोलने की मांग की थी, जिसके बाद डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को फिल्म से ही बाहर कर दिया. बाद में फिल्म में दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया है।

 

जेनेलिया की आने वाली फिल्म

जेनेलिया काफी समय बाद पर्दे पर लौट रही हैं। एक्ट्रेस आमिर खान की अपकमिंग स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा सितारे ज़मीन पर में दिखाई देंगी। इसमें अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं. आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mannara Chopra की आंखों में नजर आया पिता को खोने का दर्द, बहन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस

Mannara Chopra की आंखों में नजर आया पिता को खोने का दर्द, बहन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस

Mannara Chopra Father Death:  प्रियंका चोपड़ा के परिवार में एक दुखद खबर सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस की कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के पिता डवोकेट रमन राय हांडा का निधन हो गया है। उनके पिता का 72 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया था। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। बीते 16 जून को सुबह सुबह ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वहीं दोपहर होते-होते मन्नारा अपनी बेहद के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई। 

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई मन्नारा

मन्नारा (Mannara) और उनकी बहन मिताली हांडा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां वह हैरान-परेशान दिखाई दे रही थीं। हालांकि, यह क्लियर नहीं है कि दोनों कहां से लौट रही हैं। हालांकि उनके चेहरे पर मायूसी और उदासी साफ झलक रही है। फैंस उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दे रहे हैं।

मन्नारा का पोस्ट

एक्ट्रेस के लिए पिता को यूं खोना उनके लिए भारी झति है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस दिल तोड़ने वाली खबर को शेयर कर पापा को अपने परिवार का सहारा बताया था। उनका बुधवार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई में अमबोली के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील के रूप में काम करते थे। उनकी शादी प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की बूआ कामिनी चोपड़ा से हुई थी।

बिग बॉस 17 में नजर आई थी मन्नारा 

मन्नारा ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया। उन्होंने रियलिटी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 में भी हिस्सा लिया, जिसमें एल्विश यादव, रुबीना दिलैक, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और अन्य शामिल थे।
क्या फिर साथ आए Malaika Arora और Arjun Kapoor, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दिया हिंट

क्या फिर साथ आए Malaika Arora और Arjun Kapoor, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दिया हिंट

Malaika Arora Arjun Kapoor Relationship Status:  बॉलीवुड का एक्स कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक दूसरे को सालों तक डेट किया। इस एक्स कपल के चर्चे बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। हालांकि, साल 2024 में दोनों ने ब्रेकअप भी कर लिया।  दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते या ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अब एक छोटी सी सोशल मीडिया एक्टिविटी ने फैंस को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है।

मलाइका अरोड़ा संडे पोस्ट

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने संडे की सुबह अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जिनमें वो आरामदायक पायजामा में नजर आईं। इसी के साथ एक दिल छू लेने वाला रूमी का कोट भी लिखा था कि ‘मैं तुम्हें अपने दिल और दिमाग से नहीं, अपनी आत्मा से प्यार करती हूं। इस पोस्ट को मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन ने भी लाइक किया है।

अर्जुन का लाइक करना सबको चौंका दिया

ये देखकर फैंस ने इस पर झट से रिएक्ट करना शुरू कर दिया, क्योंकि ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे की पोस्ट पर ज्यादा रिएक्ट या बातचीत नहीं की थी, ऐसे में अर्जुन का लाइक करना सबको चौंका गया। एक यूजर्स ने लिखा- अर्जुन वापस आ गया है। दूसरे एक यूजर ने लिखा- आज फादर्स डे है सेल्फ डे नहीं। तो वहीं एक ने लिखा- ये तुम्हारा नुक्सान है अर्जुन,तुम वापस से उसके पास चले जाओ।

 

 

6 साल तक चली थी डेटिंग

अर्जुन और मलाइका करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे। वो अक्सर पार्टीज, डिनर और वेकेशन में साथ नजर आते थे। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर हमेशा प्राइवेट रहने की कोशिश की लेकिन सोशल मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस से बातें साफ हो जाती थीं।

बता दें, मलाइका ने पहले एक्टर-फिल्म मेकर अरबाज खान से शादी की थी। वे 1998-2017 तक शादीशुदा थे। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान है।

 

 

 

 

 

तलाक के बाद भी Rajeev Sen ने चारू असोपा पर लगाया आरोप, कहा- ‘मैं अब चुप नहीं रहूंगा…’

तलाक के बाद भी Rajeev Sen ने चारू असोपा पर लगाया आरोप, कहा- ‘मैं अब चुप नहीं रहूंगा…’

Rajeev Sen And Charu Asopa Controversy:  टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों पर्दे से दूर रहकर अपना समय अपने बिजनेस को दे रही हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी सुर्खियों में रही। उन्होंने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) के साथ शादी की थी, लेकिन दोनों की यह शादी महज ड्रामा बनकर रह गई थी। आए दिन उनकी शादी में होने वाली तू-तू, मैं-मैं ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिसके चलते दोनों ने तलाक लिया। अब एक बार फिर दोनों की लड़ाई देखने को मिल रही है।

क्या बेटी का ब्रेनवॉश कर रही है चारू

दोनों अपने यूट्यूब चैनल पर एक-दूसरे को भला-बुरा कहा है। राजीव सेन का कहना है कि उनकी एक्स वाइफ उनकी बेटी जियाना से मिलने नहीं दे रही हैं और वो उसका ब्रेनवॉश कर रही हैं। इस पर जब चारू (Charu Asopa) ने जवाब दिया और कहा कि पेरेंट्स को बच्चों के आसपास होना चाहिए। उन्हें कोई प्रिवलेज नहीं दिया जाता। अब राजीव ने इस पर रिएक्ट किया और कहा कि एक्ट्रेस उन्हें नीचा दिखा रही हैं। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। कहा कि वह शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

राजीव सेन ने चारू असोपा को दी धमकी

राजीव सेन (Rajeev Sen) ने एक्ट्रेस को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी और कहा, ‘मैंने कोशिश की कि हमारे झगड़ों पर कोर्ट में चर्चा न हो लेकिन अब ऐसा लगता है कि कोई और रास्ता नहीं है। अगर मैंने शुरू किया तो मैं रुकूंगा नहीं क्योंकि मैं बहुत कुछ झेल चुका हूं, और मेरा परिवार भी बहुत कुछ झेल चुका है।’ इससे पहले चारु असोपा ने अपने व्लॉग में कहा था, ‘मैंने आपको अपनी बेटी से मिलने से कभी नहीं रोका। मैंने कहा होगा कि प्लीज टाइम बदल लो या प्लान एडजस्ट कर लो। लेकिन कभी मिलने से मना नहीं किया।’

क्या बोलीं एक्ट्रेस चारू असोपा 

इन आरोपो के बाद असोपा ने राजीव सेन को कहा कि उनके तलाक के बाद भी वह उनके परिवार के साथ अच्छे से रही हैं और उनके परिवार के साथ सभी रिश्ते बनाए रखे हैं क्योंकि उनका मानना है कि उनकी बेटी के लिए एक अच्छा परिवार होना जरूरी है।

 

 

 

Ishita Dutta बनीं दूसरी बार मां, एक्ट्रेस ने शेयर की फैमिली फोटो

Ishita Dutta बनीं दूसरी बार मां, एक्ट्रेस ने शेयर की फैमिली फोटो

Ishita Dutta Vatsal Sheth Become Parents Of Daughter: बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम’ में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी के किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Ishita Dutta) के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल, उन्होंने10 जून 2025 को बेटी को जन्म दिया है। जी हां, एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

इशिता और वत्सल की बेटी

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फैमिली तस्वीर साझा की, जिसमें इशिता अस्पताल के बेड पर अपनी नवजात बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनका बेटा वायु भी अपनी छोटी बहन के साथ काफी खुश दिखाई  दे रहा है। हालांकि, इशिता ने अपनी बेटी का चेहरा तस्वीर में नहीं दिखाया। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है “दो से चार दिल एक साथ धड़क रहे हैं। हमारा परिवार अब पूरा हो गया है।” 
ishita-dutta

‘बाय चांस प्रेग्नेंसी’

इशिता ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर को पहले से ही सोशल मीडिया पर साझा किया था। फरवरी 2025 में वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने अपने पति और बेटे के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का हिंट दिया था। इसके बाद मार्च और अप्रैल 2025 में उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए वीडियो और तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह तीसरे ट्राइमेस्टर में होने की बात बताई थीं। इशिता ने यह भी साझा किया था कि उनकी यह प्रेग्नेंसी “बाय चांस” थी, जिसने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया था।

इशिता और वत्सल की प्रेम कहानी

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की मुलाकात 2016 में टीवी शो रिश्तों का सौदागर- बाजीगर के सेट पर हुई थी। लंबे समय तक डेटिंग के बाद, इस जोड़े ने 28 नवंबर 2017 को मुंबई के जुहू में इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। शादी के छह साल बाद, जुलाई 2023 में, उन्होंने अपने पहले बच्चे, बेटे वायु, का स्वागत किया था। अब, दो साल बाद, उनकी बेटी के आगमन ने उनके परिवार को और खुशहाल बना दिया है।

ishita-dutta-vatsal-sheth

इशिता का करियर और निजी जीवन

इशिता दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में तेलुगु फिल्म चाणक्युडु से की थी और बाद में कई टीवी सीरियल्स में काम किया। उन्हें बॉलीवुड में फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 में अजय देवगन की बेटी अंजू सलगांवकर के किरदार के लिए खूब सराहना मिली। इसके अलावा, वह सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और निजी जीवन की झलकियों के लिए भी चर्चा में रहती हैं। वत्सल सेठ भी एक जाने-माने अभिनेता हैं, जिन्हें फिल्म टार्जन: द वंडर कार और कई टीवी शोज में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।