Site icon Bollywood Baithak

Athiya Shetty ने बेटी को दिया जन्म, केएल राहुल IPL छोड़ पहुंचे मुंबई

Athiya Shetty Blessed With Baby Girl:  क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की थी कि वह जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। वहीं अभिनेता सुनील शेट्टी ने बीते दिनों बताया था कि वह अप्रैल में नाना बनने वाले हैं, लेकिन शेट्टी जी तो आज यानी 24 मार्च को ही नाना बन गए। जी हां आथिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

अथिया ने दिया बेटी को जन्म

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने 24 मार्च की शाम को अपने इंस्टाग्राम पर ये गुड न्यूज शेयर की। एक्ट्रेस के इस पोस्रट पर  लिखा है कि, ‘हम बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं..’।  अथिया की ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है. जिसपर फैंस और सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं।

सेलेब्स दे रहे हैं बधाई

अथिया और राहुल के इस पोस्ट पर क्रिकेटर और फिल्मी स्टार्स समेत दोनों के चाहने वाले फैंस ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। कियारा आडवाणी ने कमेंट किया, जिसमें उन्होंने दिल वाली कई सारी इमोजी बनाई। वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो दोस्तों। पंजाबी सिंगर जस्सी गिल ने भी कपल को बधाई दी। विक्रांत मैसी से लेकर नाना सुनील शेट्टी और परिणीति चोपड़ा, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, शोबिता, सोनाक्षी सिन्हा, अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स ने दोनों को बेटी होने पर ढेर सारी बधाई दी है।


2023 में की थी शादी 

साल 2019 में केएल राहुल एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए आथिया से मिले थे। उस दौरान दोनों की बॉन्डिंग अच्छी हो गई थी। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने साल 2023 में बहुत ही धूमधाम से शादी की।  शादी परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में खंडाला में सुनील के फार्महाउस में हुई थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version