by aditi | Mar 24, 2025 | बॉलीवुड
Athiya Shetty Blessed With Baby Girl: क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की थी कि वह जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। वहीं अभिनेता सुनील शेट्टी ने बीते दिनों बताया था कि वह अप्रैल में नाना बनने वाले हैं, लेकिन शेट्टी जी तो आज यानी 24 मार्च को ही नाना बन गए। जी हां आथिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा की है।
अथिया ने दिया बेटी को जन्म
अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने 24 मार्च की शाम को अपने इंस्टाग्राम पर ये गुड न्यूज शेयर की। एक्ट्रेस के इस पोस्रट पर लिखा है कि, ‘हम बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं..’। अथिया की ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है. जिसपर फैंस और सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं।

सेलेब्स दे रहे हैं बधाई
अथिया और राहुल के इस पोस्ट पर क्रिकेटर और फिल्मी स्टार्स समेत दोनों के चाहने वाले फैंस ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। कियारा आडवाणी ने कमेंट किया, जिसमें उन्होंने दिल वाली कई सारी इमोजी बनाई। वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो दोस्तों। पंजाबी सिंगर जस्सी गिल ने भी कपल को बधाई दी। विक्रांत मैसी से लेकर नाना सुनील शेट्टी और परिणीति चोपड़ा, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, शोबिता, सोनाक्षी सिन्हा, अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स ने दोनों को बेटी होने पर ढेर सारी बधाई दी है।

2023 में की थी शादी
साल 2019 में केएल राहुल एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए आथिया से मिले थे। उस दौरान दोनों की बॉन्डिंग अच्छी हो गई थी। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने साल 2023 में बहुत ही धूमधाम से शादी की। शादी परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में खंडाला में सुनील के फार्महाउस में हुई थी।
by aditi | Jan 13, 2025 | बॉलीवुड
Bollywood Baithak: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का करियर भले ही फिल्मी पर्दे पर न चला हो, लेकिन उनकी मैरिड लाइफ काफी अच्छी चल रही है। उन्होंने साल 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी रचाई थी। अब शादी के करीब दो साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है। इन दिनों अथिया अपनी प्रेगनेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी डाइट को दिखाया है।
अथिया शेट्टी ने शेयर की फोटो
अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी शेयर की है। पहली तस्वीर में मिक्स डिश दिखाई दे रही है। इसपर लिखा है- ‘सोल फूड, पचाई पुली रस्म, आलू शेड्डो, दूधी, ब्राउन राइस, मूंग दाल.’ दूसरी फोटो शेयर करते हुए अथिया ने लिखा- ‘घर का बना डिकैफिनेटेड लेमन आइस टी.’।
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं एक्ट्रेस
वहीं दूसरी तरफ केएल राहुल ने भी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें क्रिकेटर ने खाने-पीने से लेकर बीच तक की झलक दिखाई है। एक तस्वीर में उनके साथ आथिया दिखाई दे रही हैं. व्हाअट टीशर्ट के साथ मल्टीकलर स्वेटर पहने एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। इस दौरान वे हाथ में चाय का कप लिए मुस्कुराती नजर आईं। इन तस्वीरों के साथ केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा- ‘ऑस्ट्रेलिया के लेफ्टओवर।
https://www.instagram.com/p/DEwj3q6TmGG/?hl=en&img_index=1
बता दें कि अथिया शेट्टी ने 8 नवंबर 2024 को अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था- ‘हमारा खूबसूरत आशीर्वाद 2025 में बहुत जल्द आ रहा है’।