Assamese Influencer Archita Phukan: अर्चिता फुकन जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘Babydoll Archi’ के नाम से जाना जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हाल ही में जब उनकी एक तस्वीर मशहूर एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ वायरल हुई, तो कई लोगों का ध्यान उनकी ओर गया। इन फर्जी तस्वीरों में अर्चिता की तस्वीरें अमेरिकी एडल्ट एंटरटेनर कैंड्रा लस्ट के साथ जोड़कर दिखाई गईं थीं। इससे अर्चिता को काफी मानसिक परेशानी की सामना करना पड़ा और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया। 

कौन है अर्चिता फुकन

एक भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, प्लस-साइज मॉडल और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। असम के डिब्रूगढ़ की रहने वाली अर्चिता ने अपनी बोल्ड और आत्मविश्वास भरी ऑनलाइन उपस्थिति के कारण 2025 में व्यापक लोकप्रियता हासिल की। उनकी कहानी संघर्ष, आत्म-स्वीकृति और डिजिटल युग में व्यक्तिगत ब्रांडिंग की है, लेकिन यह विवादों और अफवाहों से भी घिरी रही है।  पुलिस ने प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया है और उसके फोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया गया है। प्रीतम ने स्वीकार किया है कि उसने यह बदला लेने के लिए किया था।

 

 

 

कंटेंट और ब्रांडिंग

अर्चिता अपने बोल्ड फैशन सेंस, ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो और बॉडी-पॉजिटिव कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल (@babydoll_archi) पर 8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनके कंटेंट को अक्सर NSFW (Not Safe For Work) के रूप में वर्णित किया जाता है। वह अपने कैप्शन में अक्सर “Be real. Be raw. Be Archi” जैसे स्लोगन का उपयोग करती हैं, जो उनकी बेबाक और प्रामाणिक छवि को दर्शाता है।

Share This