War 2 Poster: यशराज फिल्म्स (YRF) की स्पाई यूनिवर्स की फेमस फिल्म ‘वॉर 2’ के नए पोस्टर 26 जून 2025 को रिलीज किए गए हैं, जिसने फैंस के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसे वैश्विक स्तर पर IMAX फॉर्मेट में प्रदर्शित किया जाएगा। पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है और दर्शकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।
ऋतिक रोशन का पोस्टर
यशराज फिल्म्स ने ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, और कियारा आडवाणी के नए IMAX पोस्टर रिलीज किए हैं। ये पोस्टर फिल्म की भव्यता और एक्शन से भरपूर माहौल को दर्शाते हैं। ऋतिक रोशन के पोस्टर में उनके चेहरे का क्लोज-अप दिखाया गया है, जिसमें वे हाथ में चाकू लिए कैमरे की ओर ध्यान से देखते हुए नजर आ रहे हैं।
जूनियर एनटीआर का पोस्टर
वॉर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जूनियर एनटीआर अपने हाथ में दो बंदूकों से गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर अपना पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘शर्त लगा लो कि तुमने ऐसा वॉर कभी नहीं देखा होगा। जूनियर एनटीआर का किरदार एक नकारात्मक भूमिका में नजर आएगा और उनके पोस्टर में उनकी तीव्रता और रहस्यमयी अंदाज को हाइलाइट किया गया है।
कियारा आडवाणी का पोस्टर
कियारा आडवाणी के पोस्टर ने भी ध्यान खींचा है, जिसमें वह एक मजबूत और आकर्षक किरदार में दिख रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा का बिकिनी लुक भी चर्चा में है, जिस पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के एक विवादास्पद कमेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचाई थी।
जानें कब रिलीज होगी वॉर 2
ये फिल्म 50 दिन बाद रिलीज होगी यानी 14 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज हो रही है। ‘वॉर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जूनियर एनटीआर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
