Site icon Bollywood Baithak

TV एक्टर करण खंडेलवाल ने प्रेमानंद जी को सुनाई अपनी आपबीती, गुरु जी ने क्या सुझाव दिया जानिए

TV actor Karan Khandelwal: सिद्धि विनायक, शुभ लाभ, अपोलीना जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके अभिनेता करण खंडेलवाल (Karan Khandelwal) इस वक्त सोशल मीडिया पर एक खास वजह से चर्चा में हैं। पिछले कुछ वक्त से अभिनेता छोटे पर्दे से गायब हो चुके हैं। बीते दिनों अभिनेता वृंदावन के आध्यात्मकि गुरु प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पारस छाबड़ा भी नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने उनसे बात की और  अपने मन में चल रहे कुछ सवालों को उनके सामने भी रखा।

करण खंडेलवाल पर हुआ काला जादू 

 एक्टर करण खंडेलवाल (Karan Khandelwal) ने इस दौरान दावा किया कि उन पर काला जादू (black magic) किया गया है। यह खबर एक X पोस्ट के माध्यम से सामने आई, जिसमें बताया गया कि करण ने अपने ऊपर काले जादू की बात साझा की। इस दावे ने सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में काफी चर्चा पैदा की है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई ठोस सबूत या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, और यह जानकारी मुख्य रूप से X पर मौजूद पोस्ट और संबंधित खबरों पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि, ‘मुझे किसी ने बताया है कि मुझ पर काला जादू हुआ है।’ इस पर प्रेमानंद महाराज बोले, ‘आपके ऊपर काला जादू नहीं हुआ, ऐसा होता ताे आप यहां नहीं हाेते। वैसे काला जादू जैसा कुछ नहीं है। कोई आपको मुर्ख बना रहा है। भूत जैसा भी कुछ नहीं होता है, मैं आपको बता रहा हूं। बस आप खाली मत बैठो, व्यस्त रहो।’

डिप्रेशन से जूझ रहे थे पारस छाबड़ा 

करण के अलावा पारस छाबड़ा ने अपने डिप्रेशन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, ‘मैंने आपकी सलाह मानी और राधा रानी का नाम लिया। आपकी बातें सुनकर मेरी मां वृंदावन चली गईं। जब मैंने कमाना शुरू किया तो वृंदावन में एक घर भी खरीदा। आध्यात्मिक बनने से पहले मैं टेंशन, डिप्रेशन में रहता था। मैं तीन-चार साल तक घर से बाहर नहीं निकला। मुझे यकीन था कि मैं मर जाऊंगा। मुझे यकीन था कि मुझे कैंसर है। मैं बहुत ज्यादा सोचता था और नेगेटिव बातों से घिरा रहता था। अब मैं पूरी तरह ठीक हूं।’ इस बात पर गुरु जी ने खुशी जाहिर की।

Exit mobile version