Mrunal Thakur And Dhanush Dating Rumours: साउथ अभिनेता धनुष (Dhanush) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। इन दिनों अभिनेता के अफेयर की खबर सामने आ रही है। धनुष ने 18 नवंबर 2004 को अभिनेता रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी हालांकि, इस कपल ने साल 2022 में तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। अब दोनों अलग हो चुके है और अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। वहीं अब धनुष (Dhanush) को लेकर डेटिंग की अफवाहें आ रही है। इन अफवाहों ने तब जोर पकड़ा जब दोनों को कई सार्वजनिक आयोजनों में एक साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं।
किसे डेट कर रहे हैं धनुष
‘सन ऑफ सरदार 2’ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और धनुष को लेकर डेटिंग की खबर सामने आ रही है। दोनों के डेटिंग रूमर्स तब फैलने शुरू हुए जब धनुष ‘सन ऑफ सरदार’ के इवेंट में गेस्ट लिस्ट में शामिल हुए थे और बाद में उन्हें मृणाल की बर्थडे पार्टी में भी स्पॉट किया गया। तब से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है। दिलचस्प बात ये है कि मृणाल ठाकुर धनुष की बहनों को सोशल मीडिया पर भी फॉलो करती हैं।
तेरे इश्क में रैप-अप पार्टी
इसके अलावा जुलाई 2025 में धनुष की फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग पूरी होने पर आयोजित रैप-अप पार्टी में मृणाल शामिल हुई थीं। इस इवेंट की तस्वीरें, जिन्हें लेखक-निर्माता कनिका ढिल्लन ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, में दोनों एक साथ मुस्कुराते नजर आए।
धनुष का अपनी बहनों के साथ गहरा रिश्ता
धनुष की दोनों बड़ी बहनें, कार्तिका और विमला, डॉक्टर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी फैमिली लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं और अपने फ़ॉलोअर्स को अपडेट रखती हैं। धनुष अपनी बहनों के बेहद करीब माने जाते हैं, कथित तौर पर वे महीने में कम से कम दो बार उनसे मिलते हैं।
