Aly Goni And Jasmin Bhasin Wedding Photos: अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की शादी की खबरें समय-समय पर सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल होती रही हैं, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार, दोनों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर शादी नहीं की है। 2022 में जैस्मिन भसीन की एक तस्वीर, जिसमें उन्होंने लाल चूड़ा पहना था, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद अफवाहें उड़ी थीं कि उन्होंने अली गोनी के साथ गुपचुप शादी कर ली। हालांकि, जैस्मिन ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया था, लेकिन अब साल 2025 में एक बार फिर इस कपल की शादी की फोटोज वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है।

 

जैस्मिन लाल रंग के शादी के जोड़े में नजर आई

सोशल मीडिया पर जैस्मिन भसीन और अली गोनी की शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में जैस्मिन लाल रंग के शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। वहीं अली ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है। शादी के जोड़े में दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं. ये रोमांटिक फोटोज देख फैंस बेहद खुश हो गए हैं।

फैंस कर रहे हैं कमेंट्स 

इन फोटोज को फैन पेज ने शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा- माशाल्लाह मुबारक हो। दूसरे यूजर ने लिखा- जैस्मिन और अली हमे असली फोटोज कब देखने को मिलेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- एक पल को लगा एआई से जनरेट हुई है, लेकिन भगवान ने दोनों को आशीर्वाद दिया। बिग बॉस का एपिसोड किसको याद है… जैस्मीन ने कहा कि ‘एम इस दुनिया की नी हूं’। इसके अलावा कई फैंस ने बधाई हो भी लिखा है। आपको बता दें अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने शादी नहीं की है। ये फोटो एआई जनरेटिड हैं।

 

 

 


 

 

 

 

Share This