Site icon Bollywood Baithak

Shatrughan Sinha को अपनी शादी में नहीं मिला कोई गिफ्ट, 44 साल बाद करोड़ों लोगों के सामने कहीं ये बात

एंटरटेनमेंट न्यूज।  कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show)  ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। इस शो का दूसरा सीजन देखने को मिल रहा है। बीते शनिवार को नया एपिसोड सामने आया, जिसमें पहली बार बॉलीवुड का सिन्हा परिवार नजर आया। इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर खान के साथ नजर आए। इस मौके पर कपिल ने सिन्हा के साथ खूब मस्ती मजाक किया, जिसमें अभिनेता शत्रुघ्न ने अपनी पर्सनल लाइफ के कई राज भी खोले, जिसे सुन हर कोई हैरान भी हुआ।

 

शत्रुघ्न सिन्हा की लव स्टोरी

शत्रुघ्न सिन्हा अपने जमाने से सुपरस्टार्स में से एक थे। पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अभिनेता पर्दे के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी मशहूर थे। उनका कई अभिनेत्रियों से नाम जुड़ा है, लेकिन शादी उन्होंने पूनम से की।

 

अब तक बहुत कम लोगों को इस कपल की लव स्टोरी के बारे में पता था, लेकिन अब करोड़ों लोगों को इसके बार में पता चल गया है। शो में एक्टर ने खुद खुलासा किया कि उन्होंने और पूनम ने शादी के पहले लगभग 14 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

 

शादी के गिफ्ट का भी किया जिक्र

अभिनेता ने अपनी लव स्टोरी के साथ-साथ शादी में मिले गिफ्ट को लेकर भी जिक्र किया, जिसे सुन सभी लोग हंसने लगे। शो में अभिनेता ने बताया कि पूनम के परिवार वालों की तरफ से उन्हें केवल एक सोने की महंगी अंगूठी गिफ्ट में मिली, जो उनकी उंगली में फिट भी नहीं आई थी। जब उन्होंने ये बात अपने ससुराल वालों को बताई तो उनसे अंगूठी ठीक कराने के लिए ले ली गईं और आज तक उन्हें वापस नहीं दी। इस का खुसाला खुद अभिनेता ने किया।

Exit mobile version