by aditi | Jun 9, 2025 | बॉलीवुड
Akhanda 2 Teaser: साउथ अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अखंड 2’ (Akhanda 2) पिछले काफी समय से चर्चा में है। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म को रिलीज होने में अभी तोड़ा समय है, लेकिन नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म उनकी साल 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अखंड’ का ही सीक्वल है। उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर आज सोमवार को जारी किया है।
महाकुंभ में शुरू हुई थी शूटिंग
मंगलवार को बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna Birthday) के जन्मदिन से पहले मेकर्स ने फिल्म का पावर पैक्ड टीजर जारी किया है। इसमें बालकृष्ण सिग्नेचर अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका रुआब देखने लायक है। बता दें, फिल्म ‘अखंड 2’ की शूटिंग इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित पवित्र महाकुंभ मेले में शुरू हुई थी।
फिल्म का टीजर काफी रोमांचक है और दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। नंदमुरि इसमें एक्शन करते नजर आए हैं। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इसमें खलनायक के रूप में आदि पिनिसेट्टी नजर आएंगे, जो इससे पहले यह ‘सराईनोडु’ फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ चुके हैं। वहीं इस फिल्म में अभिनेत्री के रूप में संयुक्ता मेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अखंड 2 का टीजर देखने के बाद सिनेमा लवर्स की एक्साइटमेंट इसे लेकर बढ़ गई है।
by aditi | May 19, 2025 | टीवी
Youtuber Armaan Malik: जाने-माने यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) जिन्हें दो बीवीयों के पति के नाम से भी जाना जाता है। अरमान मलिक, जो अपनी दो पत्नियों, पायल मलिक और कृतिका मलिक, के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन ये कपल सोशल मीडिया पर व्लॉग्स साझा करते है। अब खबर है कि वह पांचवीं बार पापा बनने जा रहे हैं। जी हां, आपने सही सुना अरमान फिर से पापा बनने वाले हैं।
अरमान मलिक का परिवार
अरमान मलिक (Armaan Malik Family) ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक हैं, जिनसे उनकी शादी 2011 में हुई थी और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक हैं, जिनसे उन्होंने 2018 में विवाह किया था। दोनों पत्नियां भी यूट्यूबर हैं और अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अरमान के चार बच्चे हैं पायल से तीन बच्चे (चिरायु, और जुड़वां बच्चे अयान और तुबा) और कृतिका से एक बेटा (जायान)।
कृतिका मलिक फिर से है प्रेग्नेंट
इस बार अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक मां बनने वाली हैं। इसका खुलासा उन्होंने अपने ब्लॉग में किया है। अपने लेटेस्ट ब्लॉग में कृतिका ने सभी घरवालों को एक सरप्राइज गिफ्ट दिया, जिसमें कृतिका की प्रेग्नेंसी टेस्ट किट थी। इस किट में कृतिका की प्रेग्नेंसी पॉजिटिव दिख रही थी, जिसे देखकर पायल और घर के सभी लोग हैरान रह जाते हैं। इस ब्लॉग में कृतिका कहती हैं, ‘फ्रेंड्स मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मुझे काफी समय से फैंस पूछ रहे थे कि जैद का भाई या फिर बहन कब आएगा और अब आखिरकार मैं प्रेग्नेंट हूं।’
कृतिका ने किया प्रैंक
कृतिका ने पहले व्लॉग में बताया था कि वो मां बनने वाली हैं और वो लक्ष्य के साथ प्रैंक करती हैं कि तू सबको बताना कि वो प्रेग्नेंट हैं. जिसके बाद घर के हर शख्स का रिएक्शन देखने वाला होगा। मगर लक्ष्य को भी नहीं पता है कि कृतिका उनके साथ प्रेग्नेंसी को लेकर प्रैंक कर रही हैं। कृतिका ने लेटेस्ट प्रैंक में दिखाया है कि वो और अरमान मिलकर प्रेग्नेंसी का प्रैंक करते हैं वो जैद के टाइम की किट सभी को दिखाती हैं।
by aditi | May 19, 2025 | बॉलीवुड
Anubhav Sinha And Shah Rukh Khan: अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। वह अक्सर अपनी फिल्म और बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड के किंग यानी शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि, जिससे वह काफी चर्चा में है। अनुभव सिन्हा ने बताया कि शाहरुख खान अपने परिवार को खुश देखकर खुश होते हैं। यह उनकी अब तक की सबसे मध्यम वर्गीय बात है।
मध्य वर्गीय हैं शाहरुख खान
फेय डिसूजा के साथ बातचीत करते हुए निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि शाहरुख (Shah Rukh Khan) दिल से एक मध्यम वर्गीय हैं। शाह रुख खान सुपरस्टार होने के साथ-साथ एक ऐसे व्यक्ति भी हैं जो अपने बच्चों के लिए खाना बनाना, उनके हाई-स्कूल ड्रामा सुनना और जब भी संभव हो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं।

डायरेक्टर ने आगे बताया कि, खान के पास दुनिया का पैसा है, लेकिन यह ऐसी चीज नहीं है जो उन्हें खुश करती है। अनुभव सिन्हा ने कहा ‘क्या आपकी बहन की खुशी आपको खुश करती है?’ उन्होंने आगे कहा कि ‘मध्यम वर्ग’ का यह सितारा अपनी बहन शहनाज और अपने बच्चों को मुस्कुराते हुए देखकर खुश होता है। एक ऐसा व्यक्ति होना मुश्किल है जो सार्वभौमिक रूप से लोकप्रिय हो और जड़ और जमीन से जुड़ा हो।’
“रईस” में दोनों के किया था काम
अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म “रईस” (2017) में एक साथ काम किया था, जहां सिन्हा सह-निर्माता थे। इस फिल्म में शाह रुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी और यह एक क्राइम ड्रामा थी जो गुजरात के एक शराब तस्कर की कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म के दौरान सिन्हा ने शाह रुख खान की प्रोफेशनलिज्म और उनके किरदार में गहराई लाने की क्षमता की तारीफ की थी।
by aditi | May 11, 2025 | बॉलीवुड
RRR: एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘आरआरआर’ को तीन साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी जब ये मूवी टीवी पर देखी जाती है तो फैंस पहले दिन की तरह की केजी होते हैं। इस मूवी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। अब एक बार फिर आरआरआर की उपलब्धि में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है।
क्या है वो नई उपलब्धि
राजामौली की ‘आरआरआर’ अब लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में दिखाई जाएगी। यहां फिल्म का लाइव प्रदर्शन होगा। इसके लिए आरआरआर की टीम लंदन रवाना हो गई है। आरआरआर के गाने ‘नाटू-नाटू’ के लिए ऑस्कर जीतने वाले संगीतकार एमएम कीरवानी आज रात में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा के साथ ‘आरआरआर’ का साउंडट्रैक लाइव प्रस्तुत करेंगे।

महेश बाबू भी होंगे शामिल
सुपरस्टार महेश बाबू भी इस दौरान आरआरआर की टीम के साथ लंदन में मौजूद रहेंगे और इस कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे। बता दें, महेश बाबू एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में नजर आएंगे। मौजूदा वक्त में फिल्म की शूटिंग चल रही है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग हैदराबाद और ओडिशा में हुई थी।

‘एसएसएमबी 29’ में पहली बार महेश बाबू एसएस राजामौली के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में महेश बाबू के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। काफी समय के बाद पीसी इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है।
आरआरआर की कमाई
बता दें, राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस मूवी का बजट 550 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,387 करोड़ रुपये (RRR movie total collection) का कलेक्शन किया था। राजामौली ने साल 2018 में RRR की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म को भारत में करीब 9 हजार स्क्रीन्स और ओवरसीज में करीब 6 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आए थे। आलिया का इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू हुआ था।
by aditi | Apr 6, 2025 | बॉलीवुड
Peddi Release Date: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) को हाल ही में कियारा आडवाणी के साथ फिल्म गेम चेंजर (Game Changer) में देखा गया था। हालांकि, फिल्म पर्दे पर ज्यादा चली नहीं। अब राम चरण आरसी16 लेकर फिर से पर्दे पर लौटे हैं, जिसकी चर्चा काफी समय से हो रही थी। हाल ही में राम चरण के बर्थडे पर फिल्म के टाइटल से पर्दा उठाया गया था और साथ ही सुपरस्टार का फिल्म से फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया था।
‘पेड्डी’ का टीजर रिलीज
‘पेड्डी’ (Peddi first look) का फर्स्ट शॉट टीजर लगभग 1 मिनट का है, जिसमें राम चरण एक दमदार और रग्ड लुक में नजर आते हैं। टीजर की शुरुआत एक गहरे संदेश के साथ होती है: “जो कुछ भी करना है, इसी धरती पर करना है, पैदा तो हम फिर से नहीं होंगे!” यह डायलॉग तेलुगु में है और फिल्म के नायक के संघर्ष और उसकी पहचान की लड़ाई को दर्शाता है। टीजर में राम चरण का किरदार एक मजबूत व्यक्तित्व के रूप में उभरता है, जो अपनी जड़ों और आत्म-सम्मान के लिए लड़ता हुआ दिखाई देता है। फिलहाल राम चरण के अलावा किसी का फिल्म से लुक सामने नहीं आया है।
फिल्म कब होगी रिलीज
टीजर के अंत में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई है। ‘पेड्डी’ 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और यह उनकी तेलुगु सिनेमा में दूसरी फिल्म होगी।
‘पेड्डी’ की स्टार कास्ट
‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी। इसके अलावा शिव राजकुमार भी फिल्म में नजर आएंगे। माइथ्री मूवीज के बैनर तले बनी ‘पेड्डी’ को बूची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं एआर रहमान फिल्म के म्यूजिक कंपोजर हैं।