Panchayat 4 की रिलीज डेट का खत्म हुआ सस्पेंस, इस दिन रिलीज होगी सीरीज

Panchayat 4 की रिलीज डेट का खत्म हुआ सस्पेंस, इस दिन रिलीज होगी सीरीज

 Panchayat Season 4 Release Date:  साल 2020 कोरोना जैसी महामारी में गुजरा था और पूरा देश अपने अपने घर की चारदीवारी में बंद होकर रह गया। ऐसे में मनोरंजन की दुनिया ने घर बैठे लोगों का वो समय सही तरह से गुजरा। उन दिनों भले ही सिनेमाघरों पर ताला लग गया था, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुई, जिसमें से एक पंचायत (Panchayat) भी थी।

इस साल पंचायत (Panchayat) को पूरे पांच साल हो चुके हैं। इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और फैंस चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों मेकर्स ने खुलासा किया था कि जल्द पंचायत सीजन 4 (Panchayat Season 4) रिलीज होगा लेकिन अभी तक नहीं हुआ। वहीं आज यानी 4 अप्रैल को प्राइम वीडियो ने इस सीरीज के फैंस को  एक बड़ी खुशखबरी है।

नए सीजन की रिलीज डेट का खुलासा 

ओटीटी (OTT) की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत 4′ को लेकर मेकर्स ने रिलीज डेट का  एलान किया है। प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भूषण बिनोद से कहते हैं कि बिनोद कि सचिव जी ने पांच साल में कुछ नहीं किया, जिसके बाद सचिव जी सभी से पूछते हैं, ‘आपने पांच साल में क्या किया?’ कास्ट कहती है, ‘हमें लगा कि आप लोग खुश होंगे क्योंकि हम इस साल पंचायत का नया सीजन लेकर आ रहे हैं।’ बाद में अनाउंसमेंट वीडियो से पता चलता है कि पंचायत सीजन 4, 2 जुलाई 2025 को रिलीज होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

पुरानी स्टार कास्ट आएगी नजर 

सीरीज के पिछले तीन सीजन में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। पंचायत सीजन 4 में भी यह पूरी स्टार कास्ट नजर आने वाली है। हालांकि, खबर यह भी है कि इन पुरानी कास्ट के अलावा कुछ नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं, जिससे इस सीजन की कहानी में काफी मजा आएएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिर रही है Sikandar, चौथे दिन कलेक्शन में बड़ा उलटफेर

औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिर रही है Sikandar, चौथे दिन कलेक्शन में बड़ा उलटफेर

Sikandar Collection Day 4:  बॉलीवुड पर्दे पर इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) छाई हुई है, जिसे रिलीज हुए चार दिन बीत चुके हैं। सालों बाद भाईजान ने अपने फैंस को ईद पर ईदी के तौर पर ये फिल्म दी, लेकिन अब लगता है कि फैंस को उनकी सिकंदर (Sikandar Collection Day 4के रूप में ईदी कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है कि रोजाना फिल्म की कमाई में गिरावट ही हो रही है। 

 निकलता जा रहा है सिकंदर का दम

सिकंदर (Sikandar) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Sikandar Collection Day 4) की बात करें तो रविवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। दूसरे दिन सोमवार को सिकंदर ने 29 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं तीसरे दिन मंगलवार को सिकंदर की कमाई महज 19 करोड़ रुपये रह गई और आज चौथे दिन यानी बुधवार 2 अप्रैल को सिकंदर ने महज 6.52 करोड़ रुपये ही कमाए। ऐसे में कुल मिलाकर सिकंदर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 81.02 करोड़ रुपये ही कमाए है। फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं, जिनमें बदलाव होने की संभावना है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी नहीं है खास

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें सिकंदर का टोटल कलेक्शन 141.15 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, देखा जाए तो यहां भी सलमान खान काफी पिछे हैं। बता दें, इस वक्त भाईजान का सीधा मुकाबला मोहनलाल की मलयालम फिल्म L2 एम्पुरान (L2 Empuraan) से है।

‘सिकंदर’ की कहानी


सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘सिकंदर’ के डायररेक्शन की कमान एआर मुर्गदास ने संभाली है। फिल्म में रश्मिका मंदाना बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी हैं। इसके अलावा सत्यराज विलेन अवतार में नजर आए हैं। वहीं प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और अंजिनी धवन भी अहम किरदार निभाते दिखे हैं। बता दें, सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज से पहले ही पायरेसी का शिकार हो गई थी। ऐसे में मेकर्स ने इस फिल्म के सभी गैरकानूनी लिंक्स को इंटरनेट से हटावा।