Rhea Chakraborty New Video: साल 2020 में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने पंखे से लटकर खुद की जान ले ली थी। इस खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने इसका जिम्मेदार उनकी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को ठहराया था। सुशांत के केस में सीबीआई भी शामिल हुई थी। अब करीब पांच साल बाद सीबीआई ने इस केस की फाइल को हमेशा के लिए बंद कर दिया है।
रिया चक्रवर्ती को मिली राहत
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को सुशांत की मौत के बाद कुछ समय तक जेल में रहना पड़ा था। वहीं अब उन्हें इस केस से क्लीन चिट दे दी है। इस खबर को सुनते ही रिया चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उनके चेहरे में खुशी भी देखने को मिली। क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की फर्स्ट अपीरियंस थी।
https://www.instagram.com/p/DHkyf_FT6ly/
क्या बोलीं रिया
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट सब्मिट की है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले। साथ ही रिपोर्ट में सुशांत की मौत को सुसाइड ही बताया गया है। हालांकि अभी तक उन्होंने इस पर रिएक्ट नहीं किया है। पैपराजी के सामने एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर शुक्रिया किया। बता दें, शोविक चक्रवर्ती ने शनिवार शाम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अपडेट शेयर किया था। इसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने “सत्यमेव जयते” लिखा है साथ ही एक हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी लगाई है।
https://www.instagram.com/p/DHk6LDdzJuE/
क्या बोले यूजर्स
इस दौरान सोशल मीडिया पर यूजर्स के मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक ने लिखा, ‘रिया को रिहा कर दिया। दूसरे ने लिखा फाइनली फ्री हो गईं। वहीं कुछ यूजर्स अभी भी सुशांत केस में रिया को ही कसूरवार ठहरा रहे हैं।
