Jaat Trailer Out: सनी देओल (Sunny Deol) आखिरी बार साल 2023 में फिल्म गदर 2 (Gadar 2) में दिखाई दिए थे, जिसने पर्दे पर कई बड़े-बड़े स्टार्स की मूवी के रिकॉर्ड तोड़े थे। इस मूवी के बाद अभिनेता के फैंस ने उनसे गुजारिश की और कहा की एक बार फिर वह उनको पर्दे पर देखना चाहते हैं। ऐसे में अभिनेता ने अपने फैंस की बात सुनी और कई मूवी साइन की। इन्हीं में से एक है ‘जाट’। लंबे इंतजार के बाद सनी पाजी की फिल्म ‘जाट’ (Jaat Trailer) का ट्रेलर 24 मार्च को रिलीज कर दिया गया है।
सनी देओल की ‘जाट’ का ट्रेलर
सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘जाट’ में जमकर एक्शन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर की शुरुआत गांव में हुए नरसंहार से होती है, इसके बाद सैयामी खेर की एंट्री होती है। जो पुलिस की वर्दी में गांव वालों से घटी घटना के बारे में पूछती हैं। इसके बाद एक बच्चा चीखकर ‘रानातुंगा’ (रणदीप हुड्ढा) कहता है। इसके बाद रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह हैं विलेन अवतार में दिखाई देते हैं। ‘जाट’ के ट्रेलर में वे फिल्म दामिनी से अपना पॉपुलर डायलॉग भी है। वो कहते हैं- ढाई किलो के हाथ की ताकत नॉर्थ ने देखी, अब साउथ देखेगा।

कब रिलीज होगी ‘जाट’
बता दें, ‘बाहुबली’ की शिवगामी देनी राम्या कृष्णनन से लेकर सैयामी खेर तक दमदार रोल में नजर आएंगी। फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस मूवी को गोपीचंद मालिनेनी ने माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा सैयामी खेर, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा और स्वरूपा घोष भी नजर आए हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=7noiElC2MpE
एक्टर की आने वाली फिल्म
एक्टर के आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ‘जाट’ के अलावा फिल्म’ लाहौर 1947′ में भी नजर आएंगे। इस मूवी में उनके साथ फेमस हीरोइन प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी। इसके अलावा वे ‘बॉर्डर 2’ में भी दिखाई देंगे। ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




