Site icon Bollywood Baithak

क्या शादी के 6 महीने बाद ही मां बनीं Sonakshi Sinha? बोलीं- ‘अभी-अभी मैंने दूसरा बच्चा डिलीवर किया’

Bollywood Baithak: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने बीते साल जून में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। शादी के बाद ये कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और आए दिन नई-नई फोटोज और वीडियोज भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में नया साल सेलिब्रेट किया था। शादी के बाद एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर भी सामने आई थी, लेकिन इसे उन्हें महज एक अफवाह बताया था। अब एक बार फिर कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है।

सोनाक्षी का पोस्ट वायरल

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा- ‘अभी मैंने सेकंड बेबी डिलीवर किया’।  बता दें कि ये एक प्रमोशन पोस्ट है। इसमें सोनाक्षी एक पोस्टपार्टम केयर ब्रांड का प्रमोशन करती दिख रही हैं। प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी ने मदरहुड के बारे में भी बात करती नजर आती हैं।

https://www.instagram.com/p/DEttSyBoaHv/?img_index=1

 

फैंस के बीच अनकंफर्टेबल हुई  सोनाक्षी

हाल ही में सोनाक्षी को एक इवेंट में देखा गया। जहां कुछ देर बाद फैंस भी सोनाक्षी के आस आए। इस मौके पर फैंस सोनाक्षी संग फोटो भी लेते नजर आए थे। इस दौरान एक्ट्रेस थोड़ा अनकंफर्टेबल होती नजर आईं। सोनाक्षी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कहती दिखीं- ‘बस हो गया, बस हो गया, अब आप लोग यहां से हट जाइए।’ वह दूसरी तरफ फैंस को जाने का इशारा कर रही थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version