Site icon Bollywood Baithak

इस हसीना के साथ IPL मैच देखने पहुंचे Sohail Khan, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

sohail khan

sohail khan

Sohail Khan Spotted with Shefali Bagga:  बॉलीवुड गलियारों में रोजाना सेलेब्स के अफेयर्स को लेकर खबरें आती रहती हैं। एक तरफ जहां मलाइका अरोड़ा का नाम राजस्थान रॉयल्स के पूर्व मुख्य कोच कुमार संगकारा के साथ जुड़ रहा है तो वहीं सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान को देर रात पॉपुलर एंकर शेफाली बग्गा के साथ आईपीएल मैच के दौरान स्पॉट किया गया। दोनों ने पैपराजी को पोज दिए और फिर कार में बैठकर चले गए।

शेफाली संग सोहेल ने दिए पोज

शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- एक आरसीबी फैन हैं और एक मुंबई इंडियन फैन हैं। बताइए कौन कौन है? फोटोज में वो सोहेल के साथ पोज दे रही हैं. दोनों साथ में काफी खुश और एक्साइटेड दिखे।

यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स

दोनों को साथ देख सोशल मीडिया पर चर्चा जोर-शोर से हो रही है। एक यूजर ने लिखा है- ये क्या चल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- दया कुछ तो गड़बड़ है पता लगाओ। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- क्या ये दोनों डेट कर रहे हैं।

बिग बॉस से फेम हुई थी शेफाली 

बता दें कि शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) ने सलमान खान (Salman Khan)  के कंट्रोर्शियल शो बिग बॉस में हिस्सा लिया था।  बात की जाए सोहेल की तो तीन साल पहले ही उन्होंने सीमा सचदेव के साथ तलाक लिया है। दोनों की लव मैरिज थी जो 24 साल चली। दोनों ने साल  2022 में तलाक ले लिया था। शेफाली का नाम कुछ समय पहले आरव जैन के साथ जुड़ा था। जो एक आउटफिट ब्रैंड के मालिक रहे।

 

 

 

 

Exit mobile version