Katy Perry: कैटी पेरी मशहूर अमेरिकी पॉप गायिका कैटी पेरी अपने गानों के चलते दुनिया भर में छाई हुई है। फैंस की उनकी आवाज के दीवाने हैं। इस वक्त सिंगर काफी सुर्खियों में है, लेकिन किसी गाने के चलते नहीं बल्कि अपनी यात्रा के चलते। जी हां अब आप सोच रहे होंगे कैटी ने कौन की यात्रा की है। बता दें, उन्होंने अंतरिक्ष यात्रा की।
कैटी पेरी की अंतरिक्ष यात्रा
सोमवार यानी 14 अप्रैल 2025 को जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन (blue origin ns31 katy perry) के न्यू शेपर्ड रॉकेट के जरिए सिंगर ने अंतरिक्ष यात्रा की। यह मिशन (NS-31) इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव था, क्योंकि यह 1963 के बाद पहली बार था जब एक पूरी तरह से महिला दल अंतरिक्ष में गया। इस दल में कैटी पेरी के अलावा लॉरेन सांचेज (मिशन लीडर और जेफ बेजोस की मंगेतर), पत्रकार गेल किंग, ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आयशा बोवे शामिल थीं।
कितने बजे भरी थी उड़ान
ब्लू ओरिजिन का न्यू शेपर्ड रॉकेट टेक्सास (blue origin ns-31) के वैन हॉर्न के पास लॉन्च साइट वन से भारतीय समयानुसार शाम करीब 7 बजे (अमेरिकी समयानुसार सुबह 9:30 बजे) लॉन्च हुआ। यह उड़ान लगभग 11-14 मिनट की थी, जिसमें क्रू ने पृथ्वी से 100 किलोमीटर की ऊंचाई तक यात्रा की।
रॉकेट ने कार्मन रेखा (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष की सीमा) को पार किया, जो पृथ्वी से 100 किमी ऊपर है। इस दौरान क्रू ने लगभग 4 मिनट तक भारहीनता (जीरो ग्रेविटी) का अनुभव किया और पृथ्वी के शानदार दृश्य देखे।
रेगिस्तान में सुरक्षित उतरा
उड़ान के बाद कैप्सूल पैराशूट की मदद से टेक्सास के रेगिस्तान में सुरक्षित उतरा। बता दें, कैटी पेरी ने बताया कि वह लगभग 15-20 साल से अंतरिक्ष यात्रा का सपना देख रही थीं। जब ब्लू ओरिजिन ने पहली बार कमर्शियल स्पेस ट्रिप की बात की थी, तब उन्होंने तुरंत इसके लिए उत्साह दिखाया था।
View this post on Instagram
सिंगर ने शेयर किया वीडियो
कैटी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने न्यू शेपर्ड के कैप्सूल और अपनी सीट दिखाई। उन्होंने नीला स्पेस सूट पहना था और उत्साह के साथ अपने फैंस को इस अनुभव से रूबरू कराया।