Metro In Dino Review: बॉलीवुड की एक और नए फिल्म इन दिनों चर्चा में है, जिसका नाम है मेट्रो इन दिनों (Metro In Dino)। यह 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, यह म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग बासु ने किया है और इसे टी-सीरीज फिल्म्स और अनुराग बासु प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई लाइफ इन अ मेट्रो (Life In a Metro) की सीक्वल है। फिल्म में कई समकालीन जोड़ों की दिल को छू लेने वाली कहानियों को दर्शाया गया है। सोशल मीडिया पर मूवी रिव्यू वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म आपको कुछ देकर जाएगी, रिलेशनशिप में दिक्कत है तो उसको सुलझा देगी और रिलेशनशिप सिर्फ एक उम्र तक सीमित नहीं होता। हमारे मां बाप , दादा दादी के रिश्तों में भी दिक्कत होती है, ये फिल्म 15 साल के टीनएजर से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग के रिश्तों को खास बनाने में काम करने वाली हैं।
फिल्म की कहानी
- युवा जोड़े (आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान): यह कहानी आधुनिक युवा पीढ़ी के रिश्तों को दर्शाती है, जो सोशल मीडिया, कमिटमेंट की चुनौतियों, और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
- युवा जोड़े (अली फजल और फातिमा सना शेख): यह जोड़ा शहरी जीवन की भागदौड़ और प्रेम की तलाश को दर्शाता है, जिसमें रिश्तों की अनिश्चितताएं और भावनात्मक गहराई को उजागर किया गया है।
- मध्यम आयु का शादीशुदा जोड़ा (पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा): इस कहानी में वैवाहिक जीवन की जटिलताओं और रिश्तों को फिर से जीवंत करने की कोशिश को दिखाया गया है।
- उम्रदराज जोड़ा (अनुपम खेर और नीना गुप्ता): यह कहानी दर्शाती है कि प्रेम की कोई उम्र नहीं होती, और बुजुर्ग अवस्था में भी रिश्तों में नई शुरुआत संभव है।
कैसी है फिल्म
