Metro In Dino Review: बॉलीवुड की एक और नए फिल्म इन दिनों चर्चा में है, जिसका नाम है  मेट्रो इन दिनों (Metro In Dino) यह 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, यह म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग बासु ने किया है और इसे टी-सीरीज फिल्म्स और अनुराग बासु प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई लाइफ इन अ मेट्रो (Life In a Metro) की सीक्वल है। फिल्म में कई समकालीन जोड़ों की दिल को छू लेने वाली कहानियों को दर्शाया गया है। सोशल मीडिया पर मूवी रिव्यू वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म आपको कुछ देकर जाएगी, रिलेशनशिप में दिक्कत है तो उसको सुलझा देगी और रिलेशनशिप सिर्फ एक उम्र तक सीमित नहीं होता। हमारे मां बाप , दादा दादी के रिश्तों में भी दिक्कत होती है, ये फिल्म 15 साल के टीनएजर से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग के रिश्तों को खास बनाने में काम करने वाली हैं।

फिल्म की कहानी 

फिल्म चार अलग-अलग पीढ़ियों की प्रेम कहानियों को दर्शाती है, जो आधुनिक शहरी जीवन की जटिलताओं, अकेलेपन, प्रेम, और रिश्तों की विविधता को उजागर करती हैं। ये कहानियां आपस में किसी न किसी बिंदु पर जुड़ती हैं, जो अनुराग बासु की कहानी कहने की विशिष्ट शैली को दर्शाती हैं।
  • युवा जोड़े  (आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान): यह कहानी आधुनिक युवा पीढ़ी के रिश्तों को दर्शाती है, जो सोशल मीडिया, कमिटमेंट की चुनौतियों, और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
  • युवा जोड़े (अली फजल और फातिमा सना शेख): यह जोड़ा शहरी जीवन की भागदौड़ और प्रेम की तलाश को दर्शाता है, जिसमें रिश्तों की अनिश्चितताएं और भावनात्मक गहराई को उजागर किया गया है।
  • मध्यम आयु का शादीशुदा जोड़ा (पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा): इस कहानी में वैवाहिक जीवन की जटिलताओं और रिश्तों को फिर से जीवंत करने की कोशिश को दिखाया गया है।
  • उम्रदराज जोड़ा (अनुपम खेर और नीना गुप्ता): यह कहानी दर्शाती है कि प्रेम की कोई उम्र नहीं होती, और बुजुर्ग अवस्था में भी रिश्तों में नई शुरुआत संभव है।
पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शादीशुदा हैं लेकिन शादी में बोर हो गए हैं। उनकी टीनएजर बेटी ये जानना चाहती है कि वो लेस्बियन है या स्ट्रेट है। अली फजल और फातिमा सना शेख लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में हैं, करियर और प्यार के बीच फंसे हैं। आदित्य रॉय कपूर मस्तमौला हैं, पहले से किसी के प्यार में पड़ी सारा अली खान से उनका रिश्ता कैसे बनता है। नीना गुप्ता कोंकणा और सारा की मां है। शादी में दिक्कत है, फिर अपने स्कूल के दोस्त अनुपम खेर से मिलती हैं। इन सबकी कहानी में आपको अपनी कहानी दिखेगी, आपके अपने रिश्ते दिखेंगे।

कैसी है फिल्म

फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत कमाल का है। सारी कहानियां गुलज़ार और जावेद अख्तर की शायरी की तरह आपस में कमाल तरीके से बनी गई हैं। ये फिल्म आपको काफी कुछ समझा और सिखा जाती है। बीच बीच में प्रीतम का म्यूजिक हवा के ताजे झोंके जैसा आता है। प्रीतम का म्यूजिक बढ़िया है, मजा आता है, गाने कहानी का हिस्सा हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This