Site icon Bollywood Baithak

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में नजर आएंगे ये सितारे, तीन नहीं बल्कि पांच महीने चलेगा बिग बॉस 19

bigg boss 19 list

bigg boss 19 list

Bigg Boss 19:  बिग बॉस 19 को लेकर दर्शकों में एक अलग की उत्साह देखने को मिल रहा है। हर साल की तरह इस नए सीजन में शो में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह रियलिटी शो 19 जुलाई, 2025 से शुरू होने की संभावना है और यह अब तक का सबसे लंबा सीजन होगा, जो 5.5 महीने तक यानी जनवरी 2026 तक चलेगा।

मेकर्स ने इस बार शो के फॉर्मेट में बदलाव करते हुए केवल टीवी और बॉलीवुड सितारों को शामिल करने का फैसला किया है, जिसका मतलब है कि इस बार कोई भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या यूट्यूबर शो का हिस्सा नहीं होगा। यह बदलाव पिछले सीजनों में सोशल मीडिया सितारों के कारण हुए विवादों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

कंटेस्टेंटे्स के नाम

ऐसे में सलमान खान के रिएलिटि शो बिग बॉस सीजन 19 के लिए कुछ कंटेस्टेंटे्स के नाम की लिस्ट सामने आई है, जिसमें राम कपूर से लेकर शरद मलहोत्रा जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है।

डेजी शाह 

बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह, जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म “जय हो” से डेब्यू किया था, बिग बॉस 19 में नजर आ सकती हैं।

राम कपूर और गौतमी कपूर

इस बार शो में एक सेलिब्रिटी कपल की एंट्री की संभावना है, और राम कपूर व गौतमी कपूर को मेकर्स ने अप्रोच किया है। राम कपूर, जो टीवी शो “बड़े अच्छे लगते हैं” और कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा ले सकते हैं।

शरद मल्होत्रा

टीवी शो “बनूं मैं तेरी दुल्हन” से मशहूर हुए शरद मल्होत्रा को भी बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है।

खुशी दुबे

टीवी की चुलबुली अभिनेत्री खुशी दुबे का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल है।

हर्ष अरोड़ा

मॉडल और डिजिटल क्रिएटर हर्ष अरोड़ा को बिग बॉस 19 के पहले संभावित कंटेस्टेंट के रूप में देखा जा रहा है।

नील मोटवानी 

ये हैं मोहब्बतें और वारिस में नजर आ चुके एक्ट्रेस नील मोटवानी का भी नाम सलमान खान के शो से जोड़ा जा रहा है।

शशांक व्यास 

बालिका वधु से मशहूर हुए शशांक व्यास को शो का ऑफिर मिला है।

अरिश्फा खान

टीवी की मशहूर अदाकारा अरिश्फा खान भी बिग बॉस 19 के घर में कैद हो सकती हैं।

शो से जुड़े अन्य अपडेट्स:

  • प्रोमो शूटिंग: सलमान खान जून 2025 के अंत तक शो के प्रोमो की शूटिंग शुरू करेंगे।

  • प्रसारण समय: शो का संभावित टाइम स्लॉट रात 9:00 से 10:30 बजे तक हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

 

बिग बॉस OTT 4 रद्द

बता दें, इस साल बिग बॉस OTT 4 नहीं आएगा और पूरा फोकस टीवी वर्जन पर होगा। टीवी वाले शो में ऐप-आधारित वोटिंग और पब्लिक पोल्स के जरिए नतीजे तय होंगे। सोशल मीडिया पर शो को लेकर उत्साह पहले से ही देखा जा रहा है। खासकर इन्फ्लुएंसर्स को बाहर रखने के फैसले को लेकर।
Exit mobile version