Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को लेकर दर्शकों में एक अलग की उत्साह देखने को मिल रहा है। हर साल की तरह इस नए सीजन में शो में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह रियलिटी शो 19 जुलाई, 2025 से शुरू होने की संभावना है और यह अब तक का सबसे लंबा सीजन होगा, जो 5.5 महीने तक यानी जनवरी 2026 तक चलेगा।
मेकर्स ने इस बार शो के फॉर्मेट में बदलाव करते हुए केवल टीवी और बॉलीवुड सितारों को शामिल करने का फैसला किया है, जिसका मतलब है कि इस बार कोई भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या यूट्यूबर शो का हिस्सा नहीं होगा। यह बदलाव पिछले सीजनों में सोशल मीडिया सितारों के कारण हुए विवादों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
कंटेस्टेंटे्स के नाम
ऐसे में सलमान खान के रिएलिटि शो बिग बॉस सीजन 19 के लिए कुछ कंटेस्टेंटे्स के नाम की लिस्ट सामने आई है, जिसमें राम कपूर से लेकर शरद मलहोत्रा जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है।
डेजी शाह

राम कपूर और गौतमी कपूर
इस बार शो में एक सेलिब्रिटी कपल की एंट्री की संभावना है, और राम कपूर व गौतमी कपूर को मेकर्स ने अप्रोच किया है। राम कपूर, जो टीवी शो “बड़े अच्छे लगते हैं” और कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा ले सकते हैं।

शरद मल्होत्रा

खुशी दुबे

हर्ष अरोड़ा
नील मोटवानी

शशांक व्यास
अरिश्फा खान
शो से जुड़े अन्य अपडेट्स:
-
प्रोमो शूटिंग: सलमान खान जून 2025 के अंत तक शो के प्रोमो की शूटिंग शुरू करेंगे।
-
प्रसारण समय: शो का संभावित टाइम स्लॉट रात 9:00 से 10:30 बजे तक हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।





