Bollywood Baithak: मशहूर रैपर, म्यूजिशियन और डांसर रफ्तार को लेकर कल तक खबर थी कि वह दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। वहीं शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उनकी शादी का वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई, जिसे देख फैंस को पता चल गया कि वह दूसरी बार ब्याह रचा चुके हैं।
शादी की तस्वीरें हुई वायरल
दिलिन नायर उर्फ रफ्तार ने शुक्रवार 31 जनवरी 2025 को स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा से शादी की। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। रफ्तार ने अपनी पूर्व पत्नी कोमल वोहरा से तलाक के तीन साल बाद दूसरी बार ब्याह रचाया है। बता दें, रफ्तार की शादी पारंपरिक दक्षिण भारतीय अंदाज में हुई है। वायरल हो रही तस्वीरों में रफ्तार और मनराज विवाह मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं।
रफ्तार और मनराज का वेडिंग लुक
इस खास मौके पर दोनों ने गोल्डन टच के साथ ऑफ-व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग की। रफ्तार ने जहां शर्ट और वेष्टी पहनी, वहीं मनराज खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। बता दें,स गुरुवार कोरफ्तार और मनराज की हल्दी और संगीत सेरेमनी हुई थी। इस समारोह के कुछ वीडियोज सामने आए थे, जिसमें रफ्तार और मनराज ‘सपनों में मिलती है’ गाने पर डांस करते हुए नजर आए थे।
