Site icon Bollywood Baithak

Priyanka Chopra के पुणे वाले बंगले में आप भी रह सकते हैं बस करने होगा ये काम

Priyanka Chopra Pune Property:   प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सालों पहले इंडिया छोड़ अमेरिका में जा बसी हैं। उन्होंने शादी भी अमेरिकन सिंगर निक जोनस से की और साल 2022 में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की मां बनीं। हालांकि, प्रियंका (Priyanka) काम के चलते इंडिया आती रहती हैं। विदेश जाने से पहले पीसी मुंबई अंधेरी वेस्ट के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती थी। एक्ट्रेस की भारत में भी कई प्रॉपर्टीज है, जिन्हें उनकी मां और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा संभालते हैं। अब खबर है कि एक्ट्रेस का पुणे वाला बंगला उनके परिवार वालों ने किराए पर दे दिया है।

कितने स्क्वायर फीट में फैला है बंगला

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा रिव्यू किए गए आईजीआर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, मधु और सिद्धार्थ चोपड़ा द्वारा किराए पर दी गई प्रॉपर्टी का एरिया 4,800 स्कवाय़र फुट है। इस लेनदेन में 39,000 रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 1,000 रुपये की रजिस्टेशन फीस शामिल है। रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेट्स में 13.5 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपोजिट और लीज के लिए 36 महीने की लॉक-इन पीरियड स्पेसिफाई किया गया है। ये लेनदेन फरवरी 2025 में रजिस्टर्ड किया गया था। अगर आप भी इस बंगले में रहना चाहते है तो आप इसे किराए पर ले सकते हैं।

 

 सबसे महंगा और फेमस इलाका है

बता दें कि कोरेगांव पार्क पुणे के सबसे महंगे और फेमस इलाकों में से एक है। इस एरिया में हेरिटेज बंगलों, मॉर्डन अपार्टमेंटों और कमर्शियल शॉप्स की भरमार है। इस प्रॉपर्टी को उन्होंने  ने अगस्त 2017 में 5.6 करोड़ रुपये में खरीदा था।

इस फिल्म में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो एसएस राजामौली की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा का इंडियन सिनेमा में ग्रैंड कमबैक होगा। इस फिल्म में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। ये एक एक्शन, एडवेंचर फिल्म है। इस एसएस राजामौली के पिता वि विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है।

 

 

 

Exit mobile version