Site icon Bollywood Baithak

प्रियंका चोपड़ा ने होने वाली भाभी के साथ किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देसी गर्ल का वीडियो

Bollywood Baithak:  प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 7 फरवरी को मुंबई में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय संग फेरे लिए। अब सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं,  जिनमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी काफी छाए हुए हैं।

नीलम उपाध्याय की शानदार एंट्री

इस वीडियो में नीलम उपाध्याय की एंट्री होती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस मौके पर मरून कलर के हैवी लहंगे में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लंबा-सा घूंघट लेकर स्टेज पर एंट्री मारी। इस दौरान प्रियंका उनका घूंघट सही करती नजर आईं।

 

प्रियंका ने उतारी भाभी की नजर

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भाभी का न सिर्फ घूंघट ठीक किया, बल्कि स्टेज पर चढ़ने से पहले  नीलम की नजर भी उतारी। वे दोनों हाथों से नीलम की बलाएं लेती नजर आईं। इसके बाद प्रियंका ने अपनी भाभी को गले भी लगाया।

https://www.instagram.com/p/DFxlQQSzo00/?hl=en

 

निक जोनस ने निभाई जीजा की रस्म

वहीं प्रियंका के पति निक जोनस भी साले सिद्धार्थ की शादी में जीजा की रस्में निभाते दिखे। व्हाइट कलर की शेरवानी पहने और सिर पर पगड़ी बांधे वे हाथ में वर माला की थाल लेकर स्टेज पर जाते नजर आए।

https://www.instagram.com/p/DFxnWLdT6uw/?hl=en

 

परिणीति चोपड़ा भी आईं नजर

सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मनारा चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा भी नजर आई। बता दें, परिणीति इससे पहले नीलम और सिद्धार्थ के किसी भी फंक्शन में नजर नहीं आई थी।

https://www.instagram.com/p/DFxXZs5TkpP/?hl=en

 

Exit mobile version