Bollywood baithak:  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब ननद बनने जा रही हैं। जी हां उनके छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा बहुत जल्द दूल्हा बनने वाले हैं। पिछले दो दिनों से मुंबई में सिद्धार्थ के वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फोटोज और वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। वहीं आज यानी गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा के भाई की संगीत सेरेमनी हुई। सोशल मीडिया पर इसकी भी एक झलक वायरल हो रही है। इस मौके पर निक जोनस भी शामिल हुए।

प्रियंका चोपड़ा का लुक

बॉलीवुड की देसी गर्ल का अपने भाई की संगीत सेरेमनी में ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra look) भाई के संगीत सेरेमनी के मौके पर ब्लू कलर के शिमरी लहंगे में बेहद सुंदर नजर आई।  इस मौके पर प्रियंका ने अपने पति निक जोनस संग शानदार एंट्री की। इस मौके पर दोनों ने पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए।

देसी गर्ल का मेकअप

ब्लू लहंगे के साथ प्रियंका ने अपना लुक सेटल मेकअप, खुले स्ट्रेट बालों और डायमंड नेकपीस पहनकर पूरा किया। वहीं निक जोनस बीवी के मैचिंग आउटफिट में नजर आए। निक जोनस ब्लू कलर की शेरवानी पहने नजर आए।

प्रियंका की सास का ग्लैमरस अवतार

वहीं सिद्धार्थ की संगीत सेरेमनी में प्रियंका की सास डेनिस जोनस का भी ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। उन्होंने ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था। बता दें, सोशल मीडिया पर डेनिस के लुक की काफी चर्चा हो रही है।

 

किसने तैयार किया पीसी का लहंगा 

 

बता दें, एक्ट्रेस का ये लहंगा फेमस डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा डिज़ाइन किया गया था। कस्टम-मेड ए-लाइन लहंगा , जटिल कढ़ाई और चमकदार सेक्विन का एक खूबसूरत  नमूना था। नीला रंग प्रियंका की त्वचा के रंग को पूरी तरह से मैच हो रहा है। अभिनेत्री ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए बुलगारी के शानदार डायमंड ज्वैलरी सेट पहना। यह एक लग्जरी इटैलियन ब्रांड है, जिसके साथ वह सालों से जुड़ी हुई हैं। इस सेट में एक स्टेटमेंट नेकलेस और इयररिंग्स शामिल थे, जिसने प्रियंका के पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। इसके अलावा पीसी ने मेहंदी फंक्शन में के राहुल मिश्रा द्वारा डिजाइन किया गया एक शानदार फ्लोरल गाउन पहना थाष

 

 

 

Share This