Site icon Bollywood Baithak

Priyanka Chopra ने पार्क में मनाया मदर्स डे, निक जोनस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Priyanka Chopra and Nick Jonas New Photos:  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इस वक्त एक-दूसरे के साथ अपना स्पेशल टाइम स्पेंड कर रहे हैं। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर फोटोज भी साझा कर रहे हैं। हाल ही में ये कपल मेट गाला के रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आया था। अब निक जोनस ने पीसी और अपनी बेटी संग कुछ शानदार फोटोज साझा की है। जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा का मदर्स डे सेलिब्रेशन

निक जोनस ने मदर्स डे (Mother’s Day 2025) के मौके पर प्रियंका और उनकी बेटी मालती के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इनमें प्रियंका अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखीं। निक ने प्रियंका की मां के तौर पर उनकी तारीफ की और उनके बॉन्ड को सेलिब्रेट किया।

पार्क में मनाया जश्न

पीसी और निक ने बेटी मालती के साथ न्यूयॉर्क (New York) के एक शानदार पार्क में बेहद सादगी से मदर्स डे का  जश्न मनाया। इस पोस्ट ने फैंस के दिल को छू लिया है। बता दें, ये कपल न्यूयॉर्क में रहते हैं। उन्होंने पेड़ की छांव तले एक पार्क में नेचर के बीच वक्त बिताया। पिकनिक की फोटोज शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, ‘पार्क में मेरी प्रियंका चोपड़ा के साथ मदर्स डे।’

प्रियंका का कैजुअल लुक

इस खास मौके पर प्रियंका कैजुअल लुक में नजर आईं। उनके हाथ में एक बोर्ड दिखा, जिस पर हैप्पी मदर्स लिखा था और उनकी गोद में बेटी मालती मैरी नजर आ रही है। हालांकि, उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।

 

एक और फोटो में मालती जमीन पर लेटी हुई हैं और उनके बगल में पापा निक बैठे हैं। पास में ही पालतू डॉग भी है। सभी ने पार्क में पिकनिक मनाई।

 

 

Exit mobile version