Sardaar Ji 3 Trailer: पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर 22 जून 2025 की रात को रिलीज किया गया। यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जो पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी ‘सरदार जी’ की तीसरा पार्ट है। ट्रेलर ने दर्शकों में उत्साह के साथ-साथ विवाद भी पैदा किया है, खासकर पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर (Hania Aamir) की मौजूदगी के कारण।
ट्रेलर की कहानी और सेटिंग
ट्रेलर की शुरुआत यूनाइटेड किंगडम के एक कुख्यात प्रेतवाधित महल से होती है, जिसे यूके का सबसे डरावनी जगह बताया गया है। एक सशस्त्र सैनिकों की टीम इस महल में घुसने की कोशिश करती है, लेकिन एक अज्ञात आत्मा उन्हें पलक झपकते ही हरा देती है। इसके बाद मालिक इस काम के लिए पंजाब के मशहूर घोस्ट हंटर जग्गी (दिलजीत दोसांझ) को बुलाता है।
View this post on Instagram
जग्गी अपनी घोस्ट बडी पिंकी (नीरू बाजवा) के साथ इस मिशन को अंजाम देने ब्रिटेन पहुंचता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जग्गी का यह मिशन आसान नहीं है, क्योंकि महल में एक काला रहस्य छिपा है, जो कहानी को और रोमांचक बनाता है। ट्रेलर में हानिया आमिर एक घोस्ट हंटर के किरदार में नजर आती हैं, जो जग्गी के साथ मिलकर इस प्रेतवाधित हवेली से भूत भगाने में मदद करती हैं।
हानिया आमिर की एंट्री
पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर का किरदार एक सरप्राइज पैकेज है। वह एक साहसी घोस्ट हंटर के रूप में दिखाई देती हैं, जो कहानी में ग्लैमर और इमोशनल डेप्थ जोड़ती हैं। ट्रेलर में उनके और दिलजीत के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री की झलक दिखाई गई है, जो दर्शकों को आकर्षित करती है।

लोगों ने दिखाया गुस्सा
‘सरदार जी 3’ में हानिया आमिर को देख लोगों का पारा चढ़ गया है और दिलजीत दोसांझ पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “इसको कुछ ज्यादा ही प्यार है पाकिस्तानियों से। इसको भेज दो वहां पर। एक यूजर ने दिलजीत के चेहरे पर जूते के निशान वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “कंगना (रनौत) सही थी। ये सुअर है, सुअर ही रहेगा।”





