Parag Tyagi New Post: ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) अब इस दुनिया में नहीं है। बीते महीने की 27 जून को उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया औ उनकी मौत हो गई। एक्ट्रेस की अचानक मौत से हर किसी को सदमा लगा। खासतौर पर उनके परिवार वाले और पति पराग (Parag Tyagi) तो शेफाली के जाने के गम में टूट चुके हैं। पराग त्यागी इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। रोजाना उन्हें अपनी पत्नी की याद सता रही है। अब एक बार फिर उन्होंने ने अपनी दिवंगत पत्नी को याद कर उनके साथ अपने फन मोमेंट की तस्वीरें शेयर की हैं।
पराग त्यागी का इमोशनल नोट
सोमवार को पराग ने इंस्टाग्राम पर शेफाली संग अपनी पुरानी यादें शेयर कीं। पराग द्वारा शेयर की गई क्लिप में वे शेफाली संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों पूल में एक दूसरे संग खूब मजे लेत हुए और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस तस्वीरों को शेयर करते हुए पराग ने बैकग्राउंड में ‘काश फिर से पास तुझको बिठाऊं’ गाना लगाया है जो साफ बयां कर रहा है कि पराग अपनी पत्नी शेफाली को कितना मिस कर रहे हैं। वहीं पराग ने इस क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा है, “ “मस्ती खोर मेरी गुंडी, बस ऐसे ही मस्ती करते रहना जहां भी हो आप। एक फैन ने लिखा- ‘यकीन नहीं होता कि वो चली गई। बहुत प्यारी थी।’ एक और फैन ने कहा, ‘पराग के लिए बुरा लगता है।’
परी के लिए लगाए पेड़-पौधे
इससे पहले पराग ने शेफाली की याद में कुछ पौधे लगाए थे। उनके साथ उनका पेट डॉग सिंबा भी था। उन्होंने लिखा था, ‘परी को हमेशा से नेचर से प्यार रहा है और वह हमेशा दुनिया से मिले प्यार को वापस देना चाहती थी। प्यार लौटाने की दिशा में पहला कदम है, पेड़ लगाना।’
