Padma Bhushan Award  2025: पद्म भूषण भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो 1954 में स्थापित किया गया था। यह पुरस्कार “उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा” (distinguished service of a high order) के लिए दिया जाता है, जिसमें कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं।

साल 2025 में  भारत सरकार ने 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल थे। आज 28 अप्रैल को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन सितारों को दिया गया पद्म पुरस्कार

  शेखर कपूर (कला): प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, जिन्होंने ‘मासूम’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘एलिजाबेथ’ जैसी फिल्मों के लिए ख्याति प्राप्त की।

 

 

  पंकज उधास (कला, मरणोपरांत): प्रसिद्ध गजल गायक, जिन्होंने भारतीय संगीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

  नंदमुरी बालकृष्ण (कला): तेलुगु फिल्म उद्योग में दशकों तक योगदान देने वाले प्रसिद्ध अभिनेता।

 

  अजित कुमार (कला): तमिल सिनेमा के सुपरस्टार, जिन्होंने हाल ही में अपनी रेसिंग टीम ‘अजित कुमार रेसिंग’ शुरू की।

  अरिजीत सिंह (कला): लोकप्रिय बॉलीवुड गायक, जिन्होंने अपनी गायकी से लाखों दिल जीते।

 

 

 

 

 

Share This