Site icon Bollywood Baithak

Sardar Ji 3 को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद, Neeru Bajwa ने फिल्म को लेकर उठाया ये कदम

क्यों उठाया नीरू ने ये कदम 

हर कोई हानिया आमिर का विरोध कर रहा है। नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) ने पहले ‘सरदार जी 3’ के पोस्टर और टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे, लेकिन अब उनके हैंडल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इससे यह साबित होता है कि अभिनेता ने फिल्म की ओवरसीज रिलीज से ठीक एक दिन पहले फिल्म से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे।

 

 

नीरू ने हानिया को किया अनफॉलो 

 

‘रेडिट’ पोस्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस ने हानिया आमिर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। यह कदम उन्होंने फिल्म के विदेशों में रिलीज होने से ठीक पहले उठाया, जिसके चलते सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि नीरू पहले हानिया को फॉलो करती थीं या नहीं, और कुछ समाचार स्रोतों ने इस दावे की पुष्टि नहीं की।

 

हॉरर-कॉमेडी है ‘सरदार जी 3’ 

अमर हुंदल की डायरेक्टेड ‘सरदार जी 3’ एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें दिलजीत दोसांझ और हनिया आमिर के किरदार भूत-प्रेत के शिकार हुए हैं। फिल्म में नीरू बाजवा भी अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म 27 जून को विदेशों में रिलीज किया जाएगा, लेकिन भारत में इसे रिलीज नहीं किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version