Site icon Bollywood Baithak

Makar Sankranti 2025: अक्षय कुमार ने पतंग उड़ाकर मनाई मकर संक्रांति, अमिताभ ने भी दी शुभकामनाएं

Bollywood Baithak:  आज यानी 14 जनवरी को पूरे देश में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया रहा है। इसे कई राज्यों में अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। जैसे पोंगल, बिहू, माघ, उत्तरायण जैसे नामों से जाना जाता है। हर राज्य में इसे अलग-अलग तरह से भी मनाते हैं। कई जगहों पर पतंग उड़ाकर तो वहीं कुछ गुड से मनाते हैं। इस मौके पर फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर फैंस को बधाई दे रहे हैं।

अक्षय कुमार ने मनाई मकर संक्रांति

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय ने इस त्योहार को बिल्कुल अपने अंदाज में मनाया है। इन दिनों अभिनेता भूत बंगला की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने से फिल्म सेट पर ही पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति मनाई, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/DEzEgV_z2Z7/

 

 अमिताभ बच्चन का पोस्ट

 अक्षय कुमार के अलावा बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। अभिनेता ने अपनी पतंग उड़ाने की एक पेंटिंग शेयर कर लिखा है, “ सब त्योहारों की अनेक अनेक शुभकामनाएं, सदा.”

 सोनाली बेंद्रे का पोस्ट

 सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को मकर संक्रांति विश की और कैप्शन में लिखा है, “ हैप्पी मकर संक्रांति.”।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version