Wednesday Season 2: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज ‘Wednesday’ तो आपने देखी ही होगी। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आ रहा है, जिसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है। ‘Wednesday’ सीजन 2 इस साल धमाकेदार अंदाज में लौट रहा है। ऐसे में नेटफ्लिक्स ने शनिवार को अपने टुडम 2025 (Tudum 2025) लाइव इवेंट के दौरान इस बड़ी घोषणा की। फैंस की खुशी के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने वेडनेसडे सीजन 2 (Wednesday Season 2) के पहले छह मिनट भी जारी किए।
सीजन 2 की पहली झलक
मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए सीजन 2 की पहली झलक रिलीज की, जिसमें सीरियल किलिंग, रहस्य और सनसनी से भरे ट्विस्ट देखने को मिले। इसके साथ ही यह भी पुष्टि हुई कि पॉप सिंगर लेडी गागा इस बार शो में नई टीचर के किरदार में नजर आएंगी।
सिंगर लेडी गागा बनी हिस्सा
वह Nevermore Academy में एक नई टीचर का किरदार निभा रही हैं। उनके आने से शो में एक नया ग्लैमर और रहस्य जुड़ने वाला है। इस बार शो के एपिसोड दो भागों में रिलीज होंगे। पहला भाग 6 अगस्त को और दूसरा भाग 3 सितंबर को आएगा। फैन्स का उत्साह चरम पर है क्योंकि (Wednesday Addams) अब और भी ज्यादा डार्क, रहस्यमय और खतरनाक अंदाज में नजर आने वाली हैं। जेना ओर्टेगा की Wednesday इस बार पूरी तरह से तैयार है अपराधियों को सबक सिखाने के लिए।
Haley Joel Osment की एंट्री
फैंस के लिए एक और सरप्राइज़ Haley Joel Osment की वापसी रही, जो इस बार एक डॉल कलेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है।
खास रहा टीजर
पहले जारी किए गए टीजर में Wednesday को एयरपोर्ट सिक्योरिटी से गुजरते हुए दिखाया गया था, जहां वह अपने छुपे हुए हथियारों के साथ ड्राई ह्यूमर का तड़का लगाती है। इसके बाद कहानी फिर से Nevermore Academy में शिफ्ट होती है, जहां वह अपनी रूममेट Enid (Emma Myers) और पुराने क्लासमेट Tyler Galpin (Hunter Doohan) से मिलती है।
