Kota Srinivasa Rao Dies At 83: एक युग का अंततेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव (Kota Srinivasa Rao) का 13 जुलाई 2025 को हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित फिल्मनगर में उनके निवास पर निधन हो गया। 83 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री, प्रशंसकों और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे
बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और रविवार तड़के सुबह 4 बजे उनका निधन हुआ। इस खुद की घड़ी में उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में अभिनेता विष्णु मांचू भी शामिल हैं। अभिनेता विष्णु मांचू ने भी कोटा श्रीनिवास राव के साथ सेट पर बिताए वक्त को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है।

अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा ‘उनको खोने के बाद मेरा दिल गमगीन है। कोटा श्रीनिवास राव एक अद्भुत अभिनेता थे। वह एक ऐसे इंसान थे जिसकी उपस्थिति हर फ्रेम में छा जाती थी। चाहे वह गंभीर भूमिका हो, खलनायक हो या कॉमेडी हो। इसके अलावा उन्हें चिरंजीवी, जूनियर NTR, रवि तेजा और ब्रह्मानंदम जैसे कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी है।
चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि
टॉलीवुड मेगास्टार चिरंजीवी ने एक्स पर अपने लंबे पोस्ट में राव को कई प्रतिभाओं का धनी कहा है। उनके शानदार करियर को याद करते हुए, उन्होंने उनकी स्क्रीन उपस्थिति की तारीफ की है। चिरंजीवी ने कहा है वह अपने पीछे एक शून्य छोड़ गए हैं। इसके अलावा साउथ के मशहूर अभिनेता रवि तेजा ने कोटा श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘उन्हें देखते हुए, उनकी तारीफ करते हुए और उनके हर अभिनय से सीखते हुए बड़ा हुआ हूं। कोटा श्रीनिवास राव मेरे लिए परिवार की तरह थे। उनके साथ काम करने की अच्छी यादें मेरे मन में हैं। कोटा श्रीनिवास राव गारू, आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’

कोटा का राजनीतिक सफर
कोटा श्रीनिवास राव सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक राजनेता भी थे। 1990 के दशक में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए और 1999 से 2004 तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। उनकी वक्तृत्व शैली और जनसेवा ने उन्हें एक सम्मानित नेता बनाया।




