Site icon Bollywood Baithak

Kapil Sharma ने दिया फैंस को तोहफा, शेयर किया ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का फर्स्ट लुक

Kis Kisko Pyaar Karoon 2:   कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा ने ईद के इस मौके पर अपने फैंस को गुड न्यूज की है। उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है, जिसका जिक्र वह कई बार अपने शो पर बातों ही बातों में कर चुके थे। कपिल शर्मा की नई फिल्म है किस किसको प्यार करूं 2।

शेयर किया फिल्म का पहला पोस्टर

कपिल शर्मा ने मूवी की अनाउंस के साथ-साथ अपने पहला लुक भी साझा किया है। कपिल शर्मा ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- ईद मुबारक. किस किसको प्यार करूं 2। फोटो में कपिल शर्मा व्हाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने सेहरा लगाया हुआ है। वो सेहरा हटाकर देखते नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी दुल्हन भी नजर आ रही है। उनका चेहरा भी घूंघट से ढका हुआ है।

बता दें, 2015 में आई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से कपिल ने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री की थी। ये उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें कई अभिनेत्रियां नजर आई थीं। फिल्म की कहानी में कपिल तीन पत्नियों के पति थे और उसके अलावा भी उनकी एक गर्लफ्रेंड दिखाई गई थी। अब देखना होगा दूसरे पार्ट की कहानी क्या होती है।

खुशी से झूमे फैंस

इस पोस्ट को देखकर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। भारती सिंह ने भाई कपिल शर्मा को बधाई दी है। इसके अवाला एक फैन ने लिखा- मुबारकबाद हो भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- लोग कहते हैं ये फ्लॉप थी… गुड मूव लव इट. दे मारा दूसरा पार्ट। ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। अनुकल्प ने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। जबकि फिल्म को प्रोड्यूस अब्बास-मस्तान के साथ रतन जैन और गणेश जैन ने किया है।

इन फिल्मों में नजर आए कपिल

कपिल शर्मा की फिल्मों की बात करें तो अब तक 9 फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में वह करीना कपूर की फिल्म क्रू में नजर आए थे।

 

Exit mobile version