Kalpana Raghavendar Not Commit Suicide: फिल्म इंडस्ट्री में रोजाना किसी न किसी सेलेब्स को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है, जो काफी परेशान कर रही है। अब साउथ की फेमकस प्लेबैक सिंगर कल्पना राघवेंद्र (Kalpana Raghavendar Commit Suicide) को लेकर खबर है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसका कारण है कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने नींद की गोलियां खाई। अब इन खबरों पर खुद कल्पना (Kalpana Raghavendar) ने चुप्पी तोड़ी है।
क्या बोलीं कल्पना राघवेंद्र
वहीं बुधवार को कल्पना ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने अपने हैदराबाद आवास पर आत्महत्या की कोशिश की थी। उन्होंने ये भी वजह बताई की उन्होंने नींद की गोलियां क्यों खाई थी। पुलिस के बयान मे कल्पना राघवेंद्र ने बताया कि उन्होंने घर पर नींद की ज्यादा गोलियां ले ली थी, क्योंकि उनका उनकी बेटी के साथ पढ़ाई क लेकर थोड़ा मतभेद हो गया था और इस कारण उन्हें नींद नहीं आ रही थी।

गोलियां खाकर हो गई थीं बेहोश
पुलिस ने कल्पना राघवेंद्र (Kalpana Raghavendar Suicide) के हवाले से बताया कि वह मंगलवार (4 मार्च) को एर्नाकुलम से आईं और तमाम कोशिशों के बावजूद सो नहीं पाईं थीं। “मैंने आठ गोलियाँ ले लीं लेकिन फिर भी सो नहीं पा रही थी। मैंने और 10 गोलियां खा लीं और बेहोश हो गई। मुझे नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ। पुलिस ने आगे बताया कि, कल्पना के पति प्रसाद ने उन्हें कई फोन कॉल किए थे जब जवाब नहीं मिला तो उन्होंने कॉलोनी कल्याण सदस्यों को कॉन्टेक्ट किया। कॉलोनी कल्याण सदस्यों ने पुलिस को इंफॉर्म किया, जो कॉलोनी में पहुंची। उन्होंने दरवाजा तोड़ा और पाया कि वह बेडरूम में बेहोश पड़ी थी। उसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बेटी ने कही ये बात
कल्पना की बेटी ने अस्पताल में अस्पताल में मीडियाकर्मियों को बताया कि, “प्लीज किसी भी जानकारी में हेरफेर न करें. हमारा परिवार बिल्कुल ठीक है. मेरी मां और पिताजी खुश हैं. मैं खुश हूं. मेरी मां बिल्कुल ठीक हैं. वह कुछ दिनों में वापस आ जाएगी।




