Site icon Bollywood Baithak

Jacqueline Fernandez की मां का निधन, लीलावती हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

Jacqueline Fernandez Mother Died

Jacqueline Fernandez Mother Died

Jacqueline Fernandez Mother Died: पिछले कुछ दिनों से फिल्मी गलियारों में काफी दुखद घटना देखने को मिल रही है। हाल ही में अभिनेता और डायरेक्टर मनोज कुमार का निधन हुआ। तो वहीं आज रविवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandezपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, उनकी मां किम (Jacqueline Fernandez Mother) का निधन हो गया है।

नहीं रही जैकलीन की मां

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की मां  24  से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उन्हें हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद वो ICU में थीं।  आज रविवार ज्अञ अप्रैल को उनका निधन हो गया है। जैकलीन या उनकी टीम की तरफ से अभी तक उनकी मां के निधन की जानकारी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है.

 

प्राइवेट तरीके से होगा अंतिम संस्कार

रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडिस के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि जैकलीन की मां का अंतिम संस्कार प्राइवेट तरीके से आयोजित किया जाएगा, जहां सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली ही शामिल होगी।

जैकलीन की मां से मिलने पहुंचे थे सलमान खान 

जैकलीन फर्नांडिस की मां का हाल चाल लेने के लिए एक्टर सलमान खान भी पहुंचे थे। इस मुश्किल वक्त में सलमान खान (Salman Khan) जैकलीन केस साथ खड़े रहे। जैकलीन 26 मार्च को गुवाहाटी में होने वाले आईपीएल सेरेमनी (IPL 2025) में परफॉर्मेंस देने वाली थीं। मगर मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद वह वापस मुंबई आ गई थीं और उन्होंने परफॉर्मेंस नहीं दी थी।

जैकलीन फर्नांडिस की अपकमिंग मूवीज

जैकलीन के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार एक्ट्रेस सोनू सूद के साथ फिल्म फतेह में नजर आई थीं। उनके पास अपकमिंग फिल्मों की एक लिस्ट है। वह अजय देवगन के साथ रेड 2, वेलकम टू द जंगल और वेलकम 5 में नजर आने वाली हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version