Priyanka Chopra Daughter Malti: बॉलीवुड से हॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर चर्चा में है, जिसका वह जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बी खुलासा किया है। उन्होंने एक बार फिर अपनी लाडली बेटी मालती मैरी को लेकर बात कही है। सभी जानते है कि प्रियंका ने निक जोनस से शादी से साल 2018 में शादी की थी और 15 जनवरी 2022 को वो सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी की मां बनी थी। जन्म हुआ था।
‘मालती ने क्रू से भाषा सीखी’
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ‘ई! न्यूज’ संग बातचीत में बताया कि 3 साल की मालती पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे साथ थी। हम प्रोवेंस में लोकेशन पर थे और जब वह सेट पर थी तो वो और उसकी दादी इस बेकरी में क्रोइसैन लेने जाती थीं और उन्हें घर ले आती थीं। जब हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उसने सबसे शानदार समय बिताया।’ मालती (Malti) ने क्रू से भाषा भी सीखी। प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘उसे सेट बहुत पसंद आया। उसने कलाकारों की तरह ही क्राफ्ट सर्विसेज को ‘क्राफ्टी’ कहा। यह बहुत प्यारा था।’
‘खुद को डिज्नी प्रिंसेस मानती है मालती’
इस अलावा ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ पर प्रियंका ने बताया कि मालती खुद को डिज्नी प्रिंसेस के रूप में कैसे देखती हैं। उन्होंने कहा, ‘वो खुद को मालती मैरी मोआना चोपड़ा जोनास के रूप में पेश करती है। वो जोर देकर कहती है कि वो मोआना है। वो जोर देकर कहती है कि ये उसका नाम है, जैसे स्कूल में उसका ऑफिशियल नाम है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ‘एड्रेनालाईन जंकी’ और एक ‘गर्लिश गर्ल’ दोनों है।

priyanka chopra
इसके अलावा प्रियंका ने एली के साथ पिछले इंटरव्यू में मालती के जन्म के बाद के नाजुक शुरुआती दिनों को याद किया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं उसे इतनी बार खोने के इतने करीब थी कि वो किसी भी चीज से बच सकती है और मैं बस उसे खुश देखना चाहती हूं। मुझे ये भी नहीं पता कि मैं उसे कैसे अनुशासित कर पाऊंगी क्योंकि मेरे अंदर यह सब नहीं है।’
फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’
हेड्स ऑफ स्टेट एक आगामी अमेरिकी एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन इल्या नाइशुलर ने किया है। यह फिल्म 2 जूलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका और जॉन सीना के अलावा इदरीस एल्बा, जैक क्वैड, पैडी कॉन्सिडाइन, स्टीफन रूट और कार्ला गुगिनो मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी दो विश्व नेताओं पर आधारित है, जिन्हें एक क्रूर विदेशी विरोधी का निशाना बनने के बाद वैश्विक साजिश को विफल करने के लिए अपनी प्रतिद्वंद्विता को अलग रखना चाहिए।





