गौहर खान की तस्वीरें
गौहर खान (Gauhar Khan Photos) इन दिनों एक फैशन शो में पहुंची। जहां वो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं, जिसमें उनकी प्रेग्नेंसी का ग्लो और खूबसूरती साफ झलक रही थी। उनके इस लुक को दर्शकों और सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया।
फैंस कर रहे हैं तारीफ
गौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस रैंप वॉक के वीडियो शेयर किए, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। दर्शकों ने उन्हें “बॉस लेडी” कहकर तारीफ की और कई लोग उनके कॉन्फिडेंस और स्टाइल की तारीफ की। दूसरे फैन ने लिखा, ‘प्रेग्नेंसी के दौरान अच्छा कॉन्फिडेंस है।’
2023 में बनी थी पहली बार मां
गौहर खान 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने 10 मई, 2023 को पहले बेटे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस के पहले बेटे का नाम जेहान दरबार हैं। जो पूरे 2 साल का होने जा रहा है।
पहले भी रैंप वॉक कर चुकी है एक्ट्रेस
गौहर खान (Gauhar Khan) ने अपने करियर में कई बार रैंप वॉक से सुर्खियां बटोरी हैं। उनकी रैंप वॉक की घटनाएं उनके आत्मविश्वास, प्रोफेशनलिज्म और कभी-कभी विवादों के कारण चर्चा में रही हैं। साल 2006 में लैक्मे फैशन वीक में गौहर खान डिजाइनर Lascelle Symons के लिए शो-स्टॉपर थीं। इसके अलावा गौहर ने अपने मॉडलिंग करियर में मनीष मल्होत्रा, नीता लुल्ला, रितु कुमार जैसे बड़े डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक भी किया है।