Site icon Bollywood Baithak

अनुष्का-विराट के बेटे Akaay का पहला Video आया सामने, लोग बोले करीना के बेटे जेह की तरह है

akaay kohli

Bollywood Baithak: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने परिवार के साथ भारत में हैं। दो दिन पहले उन्हें पति विराट कोहली और दोनों बच्चों के श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम वृंदावन में देखा गया था।

महाराज जी के दर्शन के बाद कोहली परिवार वापस  मुंबई लौटे और दोनों अपने अपने काम में बिजी हो गए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के बेटे यानी अकाय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका चेहरा साफ-साफ नजर आ रहा है।

फैंस को दिखा अकाय का चेहरा

अनुष्का और विराट साल 2024 के फरवरी महीने में दूसरी बार पेरेंट्स बनें थे। एक्ट्रेस ने अकाय को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने अपने लाडले का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था, लेकिन बेटे अकाय कोहली का पहला लुक सामने आया है।

https://www.instagram.com/p/DEpFDEMT6Z5/

 

मम्मी की गोद में दिखें अकाय

ये वीडियो मुंबई के एयरपोर्ट का है, जिसमें अनुष्का ने अपने लाडले को गोद में लिया हुआ है और वह गाड़ी की तरफ बढ़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए पहली बार लोगों ने अकाय को देखा है। इस वीडियो को heyyy._ashu नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।

https://www.instagram.com/p/DEru4nZypMG/

अकाय को देख लोगों के जेह से किया कंपेयर

इस वीडियो पर फैंस अकाय की क्यूटनेस की काफी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा अकाय को करीना और सैफ अली खान के सबसे छोटे बेटे जेह अली खान से भी कंपेयर कर रहे हैं।

 

 

 

Exit mobile version