Site icon Bollywood Baithak

फिल्म निर्माता Shaji N. Karun का हुआ निधन, कैंसर जैसी बीमारी ने ली जान

Shaji N. Karun Passed Away

Shaji N. Karun Passed Away

Shaji N. Karun Passed Away:  भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता शाजी एन. करुण (Shaji N. Karun) का 28 अप्रैल 2025 को निधन हो गया। उन्होंने 73 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनका निधन तिरुवनंतपुरम में उनके आवास ‘पिरावी’ में शाम लगभग 5 बजे हुआ।

कैंसर ने ली जान

खबरों के मुताबिक, वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनकी तबीयत सुबह से ही बिगड़ रही थी।। उनके निधन से साउथ इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। बीते एक हफ्ते इस फिल्म उद्योग ने तीन काबिल लोगों को खो दिया है।

शाजी एन. करुण का करियर

शाजी नेलकांतन करुण का जन्म 1 जनवरी 1952 को केरल के कोल्लम जिले में हुआ था। वह श्री एन. करुणाकरण और श्रीमती चंद्रमती के सबसे बड़े बेटे थे। उन्होंने पलकुलंगारा हाई स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और 1971 में तिरुवनंतपुरम के यूनिवर्सिटी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। शाजी एन. करुण एक बेहद पॉप्युलर डायरेक्टर रहे हैं।

उन्होंने मलयालम सिनेमा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने लगभग 40 फिल्मों में सिनेमैटोग्राफर के तौर पर भी काम किया और मलयालम सिनेमा में कई फील्ड में काम किया है। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version