Sikandar Ticket Price: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में हैं। जो ईद यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पिछले काफी समय से फैंस के अंदर इस मूवी का बज देखने को मिल रहा है। ऐसे में मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और सिकंदर की टिकट की कीमत आसमान पर जा पहुंची है। टिकट के दाम देखकर यह तो साफ हो गया है कि लोगों में काफी एक्साइटमेंट है।
कितनी महंगी बिक रही हैं ‘सिकंदर’ की टिकटें
सलमान खान (Salman Khan) हर साल ईद पर अपने फैंस को तोहफे में शानदार फिल्म देते हैं और इस बार भी ऐसा ही होने जा रहा है। ऐसे में अब फिल्म की टिकट के प्राइज की बात करें तो मेट्रो सिटीज में सिकंदर की टिकटें ₹2000 से ज्यादा बिक रही हैं, यहां तक कि कुछ सिंगल स्क्रीन थिएटरों में रिक्लाइनर सीटों की कीमत ₹700 तक है। बुकिंग वेबसाइट BookMyShow ने गुरुवार शाम तक देश के लगभग सभी सिनेमाघरों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के दादर में प्लाजा सिनेमा में शाम के शो में रिक्लाइनर सीटों के लिए टिकटों की कीमत ₹700 तक है। यह दाम मुंबई में सिंगल स्क्रीन थिएटर के लिए काफी ज्यादा है। हालांकि, दिल्ली के डिलाइट सहित अन्य हिस्सों में ज्यादातर सिंगल स्क्रीन की टिकटें ₹90-200 के बीच हैं।
2000 रुपये में भी बिक रही है टिकट
मुंबई के मल्टीप्लेक्स ‘डायरेक्टर कट’ या ‘लक्स’ टिकट ₹2200 तक में बेच रहे हैं। दिल्ली में इनकी कीमतें ₹1600 से 1900 के बीच है। इतनी ऊंची कीमतों के बावजूद, हैरानी की बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर में कई स्क्रीन पहले ही बिक चुकी हैं। सलमान खान की मूवी का इतना क्रेज है कि लोग इन महंगे टिकट्स को खुशी-खुशी खरीद भी रहे हैं। रिक्लाइनर सीट के लिए ये 1400 रुपयों में बिक रहे हैं। वहीं अब कुछ लोग टिकट का हाईफाई प्राइस देखकर मूवी देखने से कतराने लगे हैं।

फिल्म की कास्ट
एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित सिकंदर में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज ने अहम रोल प्ले किया है. यह फिल्म 30 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।




