Site icon Bollywood Baithak

फैशन डिजाइनर Masaba Gupta ने बेटी का रखा बेहद खूबसूरत नाम, शेयर की पहली तस्वीर

Bollywood Baithak:  80-90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता हाल ही में नानी बनीं थी। उनकी बेटी और फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने बीते साल 12 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया था।  अब करीब तीन महीने बाद मसाबा ने अपने लाडली के नाम का एलान किया है। फैशन डिजाइनर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की।

क्या है मसाबा की बेटी का नाम

मसाबा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 13 जनवरी को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की फोटो शेयर की है, जिसमें मसाबा बेटी का हाथ और अपना हाथ दिखा रही हैं। इस फोटो में उनकी कलाई में कड़ा है और उस पर नाम लिखा हुआ है- Matara (मातारा)। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मतारा के साथ मेरा तीन महीने। यह नाम 9 हिंदू-देवियों की उर्जा को दर्शाता है। जो उनकी शक्ति और ज्ञान को सेलिब्रेट करता है। साथ ही हमारी आंखों का तारा भी है।’

 

सत्यदीप मिश्रा से की थी दूसरी शादी 

मसाबा गुप्ता ने 27 जनवरी 2023 को सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। शादी के सालभर बाद अप्रैल 2024 में उन्होंने प्रेग्नेंसी का एलान किया था। इसके बाद अक्टूबर में बेटी के आने की खुशखबरी फैंस को दी थी।

सेलेब्स से मिली बधाई

मसाबा गुप्ता के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां भी दी है। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने दिल वाला इमोजी बनाया है। शिल्पा शेट्टी ने भी कई दिल वाले इमोजी बनाए हैं। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ‘क्या स्टाइलिश नाम है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत सुंदर नाम मा-ता-रा।’

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version