Site icon Bollywood Baithak

Family Man 3 एक्टर Rohit Basfore की जंगल में हुई मौत, परिवार ने लगाया मर्डर का आरोप

Rohit Basfore Death:  मनोज बाजपेयी की हिट वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ सीजन 3 में पॉपुलैरिटी बटोरने वाले एक्टर रोहित बसफोर (Rohit Basfore) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। अभिनेता का निधन हो गया है। वह रविवार शाम को असम के गरभंगा जंगल में दोस्तों के साथ घूमने गए थे। उसके बाद वह मृत पाये गये। वहीं परिवार ने एक्टर के मर्डर का शक जताया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

27 अप्रैल 2025 को असम के गुवाहाटी के पास गरभंगा जंगल में एक झरने के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अभिनेता का निधन हो गया। उनकी मृत्यु ने मनोरंजन उद्योग और फैंस को गहरा झटका लगा है। इस घटना के संबंध में कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटना माना है। बता दें, रोहित अपने नौ दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए गरभंगा गए थे। परिवार के अनुसार वे दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकले थे। कुछ समय बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया और उनका फोन बंद हो गया।

रोहित के शरीर पर निशान

खबरों के मुताबिक, रोहित के शव पर सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गहरी चोटों के निशान पाए गए, जिसने परिवार के हत्या के दावे को और मजबूत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

परिवार का दावा

परिवार के अनुसार, कुछ दिन पहले रोहित का पार्किंग को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इस विवाद में रंजीत बसफोर, अशोक बसफोर, और धरम बसफोर नाम के तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर रोहित को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा परिवार ने एक जिम मालिक अमरदीप पर भी संदेह जताया है, जो रोहित को इस ट्रिप के लिए बुलाने आया था। परिवार ने बताया कि रोहित के साथ ट्रिप पर गए तीन दोस्त—रंजीत बसफोर, अशोक बसफोर और धरम बसफो फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

रोहित बसफोर का करियर

  •  रोहित बसफोर ने मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत अभिनीत लोकप्रिय वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ में काम किया था। जो नवंबर 2025 में रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में उनकी भूमिका को लेकर काफी चर्चा थी। इसके अलावा रोहित ने कई क्षेत्रीय टेलीविजन शो और वेब सीरीज में भी अभिनय किया था, जिससे उन्होंने असम और अन्य क्षेत्रों में पहचान बनाई थी।

 

Exit mobile version