Site icon Bollywood Baithak

Ranveer Allahbadia पर एक्स गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने सादा निशाना, कभी दोनों करते थे एक-दूसरे को डेट

ranveer and nikki

ranveer and nikki

Bollywood Baithak:  सोशल मीडिया पर पिछले तीन-चार दिनों से कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent Show)  पर काफी विवाद होता नजर आ रहा है। हाल ही में इस शो पर रणवीर अल्लाहबादिया स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए थे, जो उनको और समय दोनों को काफी भारी पड़ा। दरअसल शो के दौरान यूट्यूबर ने कंटेस्टेंट से एक गंदा सवाल पूछा।

रणवीर का सवाल माता-पिता के संबंध से था। इस हरकत पर असम में रणवीर समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज हुआ। इस बात की जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर दी। वहीं अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

 

निक्की शर्मा का क्रिप्टिक पोस्ट

इस पूरी कंट्रोवर्सी के बीच रणवीर की एक्स गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। निक्की ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि आपका शरीर सिर्फ भोजन को ही रिजेक्ट नहीं करता; यह एनर्जी को भी अस्वीकार करता है। अगर आपका शरीर कुछ जगहों, लोगों या चीजों को रिजेक्ट करना शुरू कर देता है, तो उस पर भरोसा करें और सुनें।”

कौन थी रणवीर की गर्लफ्रेंड

बता दें, निक्की शर्मा (Nikki Sharma) एक टीवी एक्ट्रेस हैं जो शिवशक्ति, जन्म जन्म के साथ जैसे कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। निक्की शर्मा रणवीर को डेट कर रही थीं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। हालांकि कुछ समय पहले देखा गया कि इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक दूजे को अनफॉलो कर दिया। यह देख लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इस कपल ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन दोनों एक साथ वेकेशन पर भी जाया करते थे।

एक पल में खराब हुई रणवीर की छवी

बता दें, रणवीर ने अपने शो ‘द रणवीर शो’ से फेम हासिल किया था। उनके पॉडकास्ट शो में अभी तक कई बड़े सेलेब्स नजर आ चुके हैं, लेकिन अब उनकी छवि उनके ही एक सवाल ने बदलकर रख दी। सोशल मीडिया पर उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स  भी अब कम होते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

Exit mobile version