Site icon Bollywood Baithak

Dipika Kakar ने क्या झूठ बोलकर छोड़ा ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ शो, फैंस उठा रहे हैं सवाल

Dipika Kakar Video:  एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) जो इन पिछले कुछ दिनों से टीवी के फेमस शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ‘ में नजर आ रही थीं और शो में नए-नए पकवान बनाकर जज का दिल जीत रही थी। दीपिका के फैंस भी उन्हें पर्दे पर वापस देख काफी खुश हुए थे, लेकिन अभिनेत्री के फैंस की ये खुशी ज्यादा दिन तक नहीं। खबर है कि एक्ट्रेस अब इस शो में आगे नजर नहीं आएगी। उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया है। ऐसा क्यों किया दीपिका ने चलिए ये हम आपको आगे बताते हैं।

क्यों शो से बाहर हुईं दीपिका

अभिनेत्री ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity Masterchef) से बहुत पहले ही बाहर हो गई थीं। उसका एपिसोड अब टेलीकास्ट हुआ है। इसमें उनके कंधे की चोट लगी नजर आ रही है। इस दौरान वह शो छोड़ने का एलान करती हैं। इस मौके पर दीपिका काफी भावुक भी हो जाती हैं और रो पड़ती हैं। वीडियो में देख सकते है कि एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा, ‘हालत खराब हो गई है। चोट के कारण हाथ में जकड़न है और ये दर्द पीठ में भी बढ़ रहा है।’ इसके बाद रणवीर बरार ने पूछा, ‘फिर आप खाना कैसे बनाओगी?’ तो एक्ट्रेस ने भारी मन से कहा, ‘मैं खाना नहीं बना पाऊंगी।’ फिर होस्ट फराह खान ने उन्हें हिम्मत दी।

https://www.instagram.com/reel/DHT4UuiTjnD/?utm_source=ig_embed&ig_rid=89c98cab-fefc-4420-ac72-36e5b7ba0a6e

दीपिका (Dipika Kakar) ने बताया, ‘दो हफ्ते पहले, जब चोट लगी थी तो डॉक्टर ने मुझे बताया ता कि इसके ठीक होने का सिर्फ एकमात्र तरीका है कि आराम करना, लेकिन मैंने शो में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखी। बीच में ब्रेक लिया और फिर वापस आ गई। हालांकि यहां रहना और अपना बेस्ट न दे पाना, मुझे अच्छा नहीं लगता। क्योंकि मैं हमेशा अपने हाथ को लेकर सतर्क रहती हूं कि कुछ हो न जाए।’

क्या एक्ट्रेस ने बोला झूठ ?

बता दें कि दीपिका (Dipika Kakar) के शो छोड़ने की खबर काफी समय पहले आ गई थी, मगर वह उसके बाद ही पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के साथ घूमने चली गई थीं। इतना ही नहीं वह लगातार अपने चैनल पर वीडियो भी बना रही हैं और घर पर पकवान बना रही थीं। किचन में काम कर रही थीं, जिस कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version