by aditi | May 24, 2025 | टीवी
Dipika Kakar Health Update: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड (Dipika Kakar Health) को लेकर पिछले कुछ दिनों पहले ही पता चला है कि वह लीवर में ट्यूमर जैसी बीमारी से झूज रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस भी काफी परेशान हो रहे हैं, जिसके चलते दीपिका के पति शोएब (Shoaib) भी सोशल मीडिया पर लगातार उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट साझा कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने बताया था कि दीपिका की सर्जरी की तैयारी कर रहे थे कि तभी उन्हें तेज बुखार आया और उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में अब उनकी सर्जरी में देरी हो रही है।
शोएब ने फिर दिया हेल्थ अपडेट
शोएब ने फिर से एक अपडेट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि दीपिका का बुखार नियंत्रण में है और वह घर लौट आई हैं। शोएब इब्राहिम ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया और लिखा, ‘आप सभी को दीपिका की सेहत के बारे में अपडेट देने के लिए। उनका बुखार नियंत्रण में है और वह घर वापस आ गई हैं… अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो अगले हफ्ते उनकी सर्जरी होने की संभावना है। कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें।’

सबा के बच्चे के लिए मांगी दुआ
इसके अलावा, उन्होंने अपने फैंस से अपने भांजे और अपनी बहन सबा (Saba) के लिए आशीर्वाद बरसाने को भी कहा। शोएब ने लिखा- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सबा और खालिद को एक बेटे का आशीर्वाद मिला है… कृपया नवजात बच्चे और सबा को अपना आशीर्वाद दें।
दीपिका का करियर
बता दें, दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत ससुराल सिमर का से की थी। इसके अलावा वह कहां हम कहां तुम में सोनाक्षी की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 12 में भाग लिया और 2018 में विजेता बनकर उभरीं।
by aditi | Apr 10, 2025 | टीवी
Bharti Singh Video: कॉमेडियन भारती सिंह काफी समय से अपना पॉडकास्ट शो चला रहा ही। इसी के साथ-साथ व्लॉगिंग भी करती हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। अब हाल ही में भारती और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने अपने बेटे गोला (Gola) यानी लक्ष का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। इस बर्थडे पार्टी में कई टीवी सेलेब्स के बच्चे भी शामिल हुए थे, जिसमें से एक दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और उनका बेटा रूहान (Ruhan) भी शामिल था। उन्होंने भारती के बेटे को महंगी ई-मोटर बाइक गिफ्ट की, इसे देख भारती और हर्ष दोनों हैरान रह गए।
गिफ्ट देख क्या बोलीं भारती
भारती सिंह (Bharti Singh) ने जब गोला को मिले सारे गिफ्ट्स को अनबॉक्स किया जो उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान उन्होंने दीपिका का ई-बाइक गिफ्ट देखा और हैरान रह गईं। बस फिर क्या था भारती सिंह ने अपने हंसी मजाक वाले अंदाज में दीपिका और शोएब इब्राहिम से कहा, ‘इससे इच्छा 1BHK गिफ्ट कर देते।’ यह सुनकर सभी हंस पड़े। भारती ने फिर कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ का भी गिफ्ट दिखाया। उन्होंने गोला के लिए कपड़े भेजे थे। कपड़े दिखाते हुए भारती ने गिन्नी और कपिल को थैंक यू भी कहा।
कितने का था दीपिका का गिफ्ट
दीपिका कक्कड़ ने अपने वीडियो ब्लॉग में भारती के बेटे की बर्थडे पार्टी दिखाई और गिफ्ट के बारे में बताया। उन्होंने गोला को EMotorad Formula Fun BMW HP4 ride ई-मोटर बाइक गिफ्ट की, जिसकी कीमत 19 हजार रुपये है।
भारती और हर्ष की लव स्टोरी
भारती और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद गोवा में शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात साल 2009 में ‘कॉमेडी सर्कस’ के सेट पर हुई थी। कॉमेडी सर्कस में भारती कंटेस्टेंट थीं, जबकि हर्ष लिम्बचिया एक स्क्रिप्ट राइटर थे। कॉमेडी सर्कस में दोनों मिले और दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई। कुछ साल तक इन दोनों का रिलेशनशिप चला। 7 साल तक रिलेशन में रहने के बाद हर्ष और भारती ने शादी की थी। दोनों की शादी को 8 साल हो गए हैं।
by aditi | Mar 18, 2025 | ट्रेंडिंग
Dipika Kakar Video: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) जो इन पिछले कुछ दिनों से टीवी के फेमस शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ‘ में नजर आ रही थीं और शो में नए-नए पकवान बनाकर जज का दिल जीत रही थी। दीपिका के फैंस भी उन्हें पर्दे पर वापस देख काफी खुश हुए थे, लेकिन अभिनेत्री के फैंस की ये खुशी ज्यादा दिन तक नहीं। खबर है कि एक्ट्रेस अब इस शो में आगे नजर नहीं आएगी। उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया है। ऐसा क्यों किया दीपिका ने चलिए ये हम आपको आगे बताते हैं।
क्यों शो से बाहर हुईं दीपिका
अभिनेत्री ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity Masterchef) से बहुत पहले ही बाहर हो गई थीं। उसका एपिसोड अब टेलीकास्ट हुआ है। इसमें उनके कंधे की चोट लगी नजर आ रही है। इस दौरान वह शो छोड़ने का एलान करती हैं। इस मौके पर दीपिका काफी भावुक भी हो जाती हैं और रो पड़ती हैं। वीडियो में देख सकते है कि एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा, ‘हालत खराब हो गई है। चोट के कारण हाथ में जकड़न है और ये दर्द पीठ में भी बढ़ रहा है।’ इसके बाद रणवीर बरार ने पूछा, ‘फिर आप खाना कैसे बनाओगी?’ तो एक्ट्रेस ने भारी मन से कहा, ‘मैं खाना नहीं बना पाऊंगी।’ फिर होस्ट फराह खान ने उन्हें हिम्मत दी।
https://www.instagram.com/reel/DHT4UuiTjnD/?utm_source=ig_embed&ig_rid=89c98cab-fefc-4420-ac72-36e5b7ba0a6e
दीपिका (Dipika Kakar) ने बताया, ‘दो हफ्ते पहले, जब चोट लगी थी तो डॉक्टर ने मुझे बताया ता कि इसके ठीक होने का सिर्फ एकमात्र तरीका है कि आराम करना, लेकिन मैंने शो में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखी। बीच में ब्रेक लिया और फिर वापस आ गई। हालांकि यहां रहना और अपना बेस्ट न दे पाना, मुझे अच्छा नहीं लगता। क्योंकि मैं हमेशा अपने हाथ को लेकर सतर्क रहती हूं कि कुछ हो न जाए।’
क्या एक्ट्रेस ने बोला झूठ ?
बता दें कि दीपिका (Dipika Kakar) के शो छोड़ने की खबर काफी समय पहले आ गई थी, मगर वह उसके बाद ही पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के साथ घूमने चली गई थीं। इतना ही नहीं वह लगातार अपने चैनल पर वीडियो भी बना रही हैं और घर पर पकवान बना रही थीं। किचन में काम कर रही थीं, जिस कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया।