Site icon Bollywood Baithak

उदास चेहरे से दोस्त Manoj Kumar को श्रद्धांजलि देने पहुंचे धर्मेंद्र, वीडियो हुआ वायरल

Dharmendra Arrives At Manoj Kumar home

Dharmendra Arrives At Manoj Kumar home

 Dharmendra Arrives At Manoj Kumar House:   4 अप्रैल 2025 को, दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का का निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी मृत्यु का कारण हृदय संबंधी समस्याएं और डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस बताया गया है। उनके निधन से भारतीय सिनेमा जगत और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। ऐसे में अभिनेता के घर पर बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता धर्मेंद्र भी शामिल हुए। बता दें,  मनोज कुमार और धर्मेंद्र बेहद करीबी दोस्त थे।

 दोस्त को श्रद्धांजलि देने पहुंचे धर्मेंद्र

इस मौके पर धर्मेंद्र (Dharmendra Video) बेहद भावुक होते नजर आए। उन्होंने कहा, “हमारी बहुत सी बातें हैं, फिल्म इंडस्ट्री में हमारा बचपन साथ ही गुजरा है।” दोनों ने अपने करियर की शुरुआत में एक साथ लंबा समय बिताया था और उनकी दोस्ती फिल्मी दुनिया में मशहूर थी।

धर्मेंद्र के अलावा पूनम ढिल्लन, रवीना टंडन जैसे अन्य सितारे भी मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। धर्मेंद्र और मनोज कुमार ने फिल्म मेरा नाम जोकर में साथ का किया था। दोनों 60-70 के दशक के हिट हीरो रहे। उनका अंतिम संस्कार 5 अप्रैल 2025 को मुंबई में होने की संभावना है।

धर्मेंद्र की आंख का हुआ था ऑपरेशन

बता दें,  बीते दिनों धर्मेंद्र (Dharmendra Arrives Manoj Kumar House) की आंख का ऑपरेशन हुआ था, इसके बावजूद वे मनोज कुमार के घर पहुंचे और उनके परिवार से मिले। दोनों ने कई मौकों पर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया है, और उनकी यह बॉन्डिंग ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह दिखाई दी।

धर्मेंद्र ने हमेशा मनोज कुमार की देशभक्ति और सिनेमा के प्रति समर्पण की तारीफ की। वहीं, मनोज कुमार भी धर्मेंद्र की सादगी और मेहनती स्वभाव की प्रशंसा करते थे। दोनों ने अपने-अपने तरीके से बॉलीवुड को समृद्ध किया, और उनकी दोस्ती एक मिसाल रही कि प्रतिस्पर्धा के बावजूद रिश्ते कैसे मजबूत रह सकते हैं।

अभिनेता का वर्क फ्रंट

धर्मेंद्र को आखिरी बार शाहिद कपूर, कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। इसके अलावा 2023 में करण जौहर की कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी अहम भूमिका में नजर आए थे।

 

 

Exit mobile version