Site icon Bollywood Baithak

Deepika Padukone ने संदीप रेड्डी को दिया करारा जवाब ? बोलीं- ये मेरा तरीका…

Deepika Padukone: बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तरह-तरह की खबर सामने आई थी। कहा गया था कि उन्हें संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म स्पिरिट और नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बाहर कर दिया गया। इतना ही नहीं संदीप रेड्डी ने तो सोशल मीडिया पर दीपिका (Deepika Padukone) को लेकर तंज भी कसा थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। 

चुपचाप लड़ाईयां लड़ना ही मेरा तरीका है

 मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने पर्दे पर वापसी करने को लेकर अपनी और अपने बच्चे की सेहत को प्राथमिकता देते हुए शूटिंग के दौरान 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जिसके चलते उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म िि और नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बाहर कर दिया गया। इस विवाद ने इंडस्ट्री में डबल स्टैंडर्ड्स को लेकर बहस छेड़ दी है। आखिरकार, 9-10 अक्टूबर 2025 को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के अवसर पर मध्य प्रदेश में एक इवेंट के दौरान दीपिका ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वे हमेशा से अपनी जंगें अकेले और चुपचाप लड़ती आई हैं। “मुझे ये भी नहीं पता कि इसे क्या कहा जाए, लेकिन मैं उन लोगों में से हूं जिन्होंने हमेशा अपनी लड़ाइयां चुपचाप लड़ी है।”

”यह दबाव डालने जैसा होता है”

दीपिका ने जोर देकर कहा कि मेल सुपरस्टार्स सालों से 8 घंटे की शिफ्ट करते आए हैं, लेकिन ये कभी हेडलाइंस नहीं बनता। “पब्लिकली ये बात पता है कि बहुत सारे मेल एक्टर सालों से हर रोज आठ घंटे काम कर रहे हैं। उनमें से ज्यादातर मंडे से फ्राइडे तक सिर्फ आठ घंटे काम करते हैं। वे वीकेंड में काम नहीं करते।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है, जबकि ये प्रैक्टिस आम है। “एक महिला होने के नाते, अगर यह दबाव डालने जैसा होता है, तो ऐसा ही सही। लेकिन यह कंट्रोवर्सी का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।” दीपिका ने अपने फैसलों पर कायम रहने की बात दोहराई।

आखिर क्यों कल्कि 2 से किया बाहर 

बता दें, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में दीपिका को लीड रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उनकी 8 घंटे शिफ्ट और प्रॉफिट शेयरिंग की मांग के बाद तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर ‘गंदा पीआर गेम’ का आरोप लगाया, जिसे दीपिका से जोड़ा गया। वहीं कल्कि 2 की बात करें तो मेकर्स ने कहा कि फिल्म को ज्यादा कमिटमेंट चाहिए, इसलिए दीपिका को हटा दिया गया। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी फीस और काम के घंटों को वजह बताया गया। एक्ट्रेस के वर्कफ्रँट की बात करें तो इन दिनों शाहरुख खान के साथ किंग की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी अनाउंसमेंट सितंबर 2025 में की गई।
 
Exit mobile version