Site icon Bollywood Baithak

बेंगलुरु vs मुंबई शहर को लेकर पूछे जाने वाले सवाल पर Deepika Padukone ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Deepika Padukone

Deepika Padukone

Deepika Padukone: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जो बीते साल सितंबर में बेटी दुआ (Dua) की मां बनी थी। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बीता रही हैं। हालांकि, धीरे-धीरे काम पर भी अब वापसी करने लगी हैं। बीते दिनों उन्हें कई एड्स और इवेंट में देखा गया था। पादुकोण ने इंडस्ट्री की जर्नी साल 2005 में ही खुरू कर दी थी।

उन्होंने अपने शहर बैंगलोर को साल 2005 में छोड़ दिया था और मुंबई की चकाचौंध में आ गई थी। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बता रही है कि उन्हें कौन सा शहर ज्यादा पसंद है, क्योंकि एक्ट्रेस से ये सवाल अक्सर पूछा जाता रहा है।

घर जैसा महसूस होता है बेंगलुरु- दीपिका

बेंगलुरु के बारे में बात करते हुए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Video) ने शेयर किया, “जब भी मैं बेंगलुरु वापस आती हूं तो मुझे घर जैसा महसूस होता है, आप जानते हैं क्योंकि यहीं मैंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा बिताया है। यहीं मैं बड़ी हुई हूं, मेरे दोस्त, मेरा स्कूल, मेरा कॉलेज- इसलिए वे सभी शुरुआती साल और वे अनुभव सभी यहीं रहे हैं।

 

 

मुंबई उनके लिए क्या मायने रखता है?

इसके आगे उन्होंने अपने सपनों के शहर मुंबई के बारे में भी बताया कि उनके लिए ये शहर क्या मायने रखता है? दीपिका ने कहा, “लेकिन फिर से मुंबई क्योंकि पेशेवर रूप से यहीं से मेरी ज़िंदगी शुरू हुई और यहीं अब मेरा घर है। मुंबई में ऊर्जा बहुत अलग है। उन्होंने कहा, “इसलिए एक को दूसरे पर चुनना बहुत मुश्किल है, लेकिन मुझे लगता है कि दोनों शहरों ने वास्तव में मेरे 39 सालों को प्रभावित किया है।

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में

दीपिका ने अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद पहली बार अपने पति रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई है। हाल ही में इस कपल का एक एयर कंडीशनर के विज्ञापन रिलीज हुआ है। इसके अलावा एक्ट्रेस के फिल्म की बात करें तो वह “सिंघम अगेन” में नजर आई थी। अभिनेत्री जल्द ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आएंगी। इसके अलावा कल्कि 2 और द इंटर्न नाम की फिल्म में दीपिका नजर आ सकती हैं।

 

 

 

Exit mobile version